
इस साल के शुरुआत से ही दक्षिण कोरियन मोबाइल फोन निर्माता सैमसंग काफी अग्रेसिव हो गया है और कंपनी अब तक ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन में कई नए फोन मॉडल पेश कर चुकी है। ये फोन न सिर्फ स्पेसिफिकेशन में मजबूत हैं बल्कि प्राइस में भी शानदार हैं। इसके माध्यम से कंपनी की कोशिश यही है कि स्मार्टफोन बाजार में अपना खोया आधार वापस पा सके। परंतु सैमसंग की राहें आसान नहीं होने वाली हैं। पहले जहां शाओमी चुनौती दे रहा था। वहीं अब चीनी स्मार्टफोन फोन निर्माता कंपनी वीवो ने भी सैमसंग को ध्यान में रखकर खास रणनीति बना रही है और कंपनी नए फोन लॉन्च करने वाली है।
91मेबाइल्स को इस बारे में खास जानकारी मिली है। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हमें कुछ अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने हमें बताया कि “वीवो 2019 में अपना पूरा स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बदलने वाला है और कई नए सीरीज के फोन लॉन्च किए जाएंगे। वहीं वाई सीरीज भी बदल जाएगा। पहले आपको वाई91, वाई83 और वाई71 जैसे डबल डिजिट वाले फोन देखने के मिलते थे लेकिन अब कंपनी ‘वाई3’ और ‘वाई5’ जैसे मॉडल को पेश करने वाली है।”
इतना ही नहीं उन्होंने हमें यह भी जानकारी दी है कि “इन फोंस को खास कर कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज और ‘एम’ सीरीज के टक्कर में ला रही है और प्राइस भी उसी के अनुसार होंगे।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी वाई3 को कंपनी 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच लॉन्च करने वाली है जबकि वाई5 थोड़ा महंगा होगा। वीवो वाई5 की कीमत 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच होंगे। अगले एक साल में इस सरीज में 4-5 फोन तक लॉन्च हो सकते हैं।
उन्होंने यह भी बाताया है कि “भारत का सबसे बड़ा गेम आईपीएल है और इस दौरान कंपनी पूरी तरह से अग्रेसिव नजर आएगी। हो सकता है कि इसी दौरान वीवो वाई3 और वाई5 से पर्दा उठा सकती है।”
जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार वीवो इन फोंस यूएसपी इसका ट्रिपल कैमरा होगा। कंपनी कम रेंज में ट्रिपल कैमरे वाले फोन की शुरुआत करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने वीवो वी15 प्रो के माध्यम से इसकी शुरुआत की है और अब कुछ दिनों में ट्रिपल कैमरे के साथ वी15 आने वाला है। हालांकि ये फोन थोड़े महेंगे हैं लेकिन वाई सीरीज से कम रेंज में ट्रिपल कैमरा और हैले नॉच की शुरुआत होगी।
जैसा कि हमने कहा कि वीवो 2019 में अपना पूरा पोर्टफोलियो बदलने वाला है। ऐसे में कंपनी धीरे—धीरे करके अपने सभी पुराने स्टॉक को खत्म करने वाली है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि हाल में कई मॉडल के दाम कंपनी ने कम किए हैं। वहीं कई दूसरे मॉडल के प्राइस भी कम होंगे। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल वीवो के उपलब्ध सभी फोन के दाम काफी कम होने वाले हैं।





















