
हाल ही में हमनें जानकारी दी थी कि Vivo ने V15 और V15 Pro मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और कंपनी जल्द ही इसका प्राइस कट करने वाली है। हालांकि वक्त कंपनी ने इस बात से इन्कार कर दिया था लेकिन अब लगभग मुहर लग गई है। आज Vivo V15 Pro प्रो की कीमत में भारी कटौती की गई है। कंपनी ने इसकी कीमत 3,000 रुपये कम कर दी है। हालांकि अभी प्राइस कट सिर्फ 6जीबी मॉडल पर ही किया गया है। पहले यह फोन 26,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन आज से इसे 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि अब तक कंपनी ने इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन ऑफलाइन स्टोर से हमें यह मालूम हो गया है। इतना ही नहीं ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर भी नया प्राइस अपडेट कर दिया गया है।
Vivo V15 सीरीज को कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था और यह वीवो का काफी पॉप्युलर मॉडल रहा है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन का डिजाइन और बाकी फीचर्स भी ऑफलाइन स्टोर के लिहाज से काफी अच्छे हैं। ऐसे में लोगों ने इस फोन को हाथो—हाथ लिया। परंतु हाल में ही हमनें जानकारी दी थी कि कंपनी Vivo V17 सीरीज को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है ऐसे में पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती की जा सकती है। हालांकि Vivo V15 Pro के प्राइस में यह दूसरी बार कटौती की गई है। इससे पहले मई में कंपनी ने प्राइस ड्रॉप किया था। भारतीय बाजार में इस फोन में 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन मई में कंपनी ने 2,000 रुपये की कटौती की थी और यह 26,990 रुपये में उपलब्ध हो गया था। वहीं अब 3,000 रुपये की कटौती की गई है।

वीवो वी15 प्रो के स्पेसिफिकेशन
Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन की ओर रुख करें तो इस फोन में 6.39—इंच की स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया है और फ्रंट पैनल पुरी तरह से बेज़ल लेस है। वहीं इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 2316 पिक्सल अर्थात फुल एचडी प्लस है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन, Galaxy A10s की जानकारी हुई लीक
वीवो वी15 प्रो के 6जीबी रैम वेरियंट में आपको 128जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई काम करता है और इसमें आपको कंपनी की फनटच ओएस लेयरिंग देखने को मिलेगी। रही बात परफॉर्मेंस की तो कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में आपको 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। मध्य रेंज में यह एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 स्मार्टफोन का हुआ पेटेंट फाईल, देखें क्या हैं इनके नाम
वीवो वी15 प्रो का कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में भी यह फोन शानदार है। वीवो V15 Pro ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 48-मेगापिक्सल का है। वहीं इसका दूसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। फोन में वाइड एंगल के साथ बोके इफेक्ट सपोर्ट भी है। वहीं सेल्फी केे लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर होगी डिसप्ले, 12जीबी रैम के साथ 8 अगस्त को लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन

सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक भी सपोर्ट है। रही बात पावर बैकअप तो कंपनी ने इसे 3,700एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है।






















