लॉन्च के बेहद करीब पहुंचे सैमसंग गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई फोन, होंगे यह खास फीचर्स

Join Us icon

सैमसंग की ओर से कुछ दिनों पहले ही गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया गया था। इन दोनों ही फोन को ए सीरीज के अंदर पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी अपनी इसी सीरीज के अंदर जल्द ही ओप नए तीन स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट ने सैमसंग गैलेक्सी ए90, सैमसंग गैलेक्सी ए40 और सैमसंग गैलेक्सी ए20ई की मौज़ूदगी की पुष्टि की है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए20ई, गैलेक्सी ए सीरीज़ का पहला फोन होगा जो “ई” मोनीकर के साथ आता आएगा। कुछ दिन पहले ही यूरोप में गैलेक्सी ए40 का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था और इसे एफसीसी से सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ था। वहीं, कंसेप्ट रेंडर्स से गैलेक्सी ए90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने की जानकारी भी सामने आई थी।

सैमसंग की यूके की वेबसाइट पर गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई के अलग-अलग प्रोडेक्ट पेज लाइव हुए हैं। प्रोडक्ट पेज पर किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इन वेबपेज से गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने वाले दावों की जानकारी और पुख्ता हो गई है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग बना रही है बड़ी डिसप्ले और पावरफुल प्रोसेसर वाला गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल, जल्द होगा लॉन्च

samsung-galaxy-a
अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए40 को इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का एक्सनॉस 7885 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि यह फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के टक्कर में वीवो ला रहा है ट्रिपल कैमरे वाले वीवो वाई5 और वाई3 मॉडल

वहीं, कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा किया गया था। लेकिन इसके बाद एक और रिपोर्ट आई जिसमें इस फोन में सिर्फ एक कैमरा सेटअप होने की बात की गई जो स्लाइड अप और स्लाइड डाउन करेगा। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए90 में एंंडरॉयड पाई पर आधारित वन यूआई, 6.41-इंच डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा।

गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन की इंडियन कीमतें
सैमसंग द्वारा आज भारत में लॉन्च किए गए गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोंस की बात करें तो कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए10 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह गैलेक्सी ए30 के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग के गैलेक्सी ए50 के 4जीबी व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 19,990 रुपये तथा 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 22,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here