
वनप्लस हो या शाओमी, सैमसंग हो या ओपो—वीवो सभी कंपनियां अपने स्मार्टफोंस को एक से बढ़कर एक स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारती है। ये स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही स्टाईल, लुक और फीचर्स में भी एक दूसरे को टक्कर देते हैं। कोई प्रोसेसर में आगे है तो कोई कैमरा डिपार्टमेंट में टक्कर देता है। लेकिन सभी स्मार्टफोन में असल जान फूंकने का काम करता है, फोन का एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम। यह एंडरॉयड ओएस गूगल द्वारा चलाया जाता है जो सभी एंडरॉयड स्मार्टफोंस को रन करने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। अभी तक बाजार में एंडरॉयड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 यानि एंडरॉयड पाई था। लेकिन आज टेक दिग्गज गूगल ने टेक मंच पर अपने सबसे नए और एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड क्यू को पेश कर दिया है। गूगल की ओर से एंडरॉयड क्यू का बीटा वर्ज़न जारी कर दिया गया है, जो स्मार्टफोन में डाउनलोड के लिए तैयार है। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जो अपने स्मार्टफोन को सबसे नई अपडेट से लैस रखना पसंद करते हैं तो आगे हमनें यही बताया है कि कैसे सबसे पहले एंडरॉयड क्यू को अपने फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : आ गया सामने एंडरॉयड का नया ओएस एंडरॉयड Q, जानें कैसे होंगे नए फीचर्स
सबसे पहले तो आपको बता दें कि गूगल की ओर से अभी एंडरॉयड क्यू बीटा वर्ज़न ही पेश किया गया है। यह वर्ज़न खासतौर पर डेवलेपर्स और उन लोगों के लिए है जो आम जनता तक पहॅुंचने से पहले ही एंडरॉयड क्यू को पाना चाहते हैं। एंडरॉयड क्यू बीटा वर्ज़न को गूगल द्वारा ओटीए यानि ओवर द एयर तरीके से स्मार्टफोन यूजर्स तक पहॅुंचाया जा रहा है। कंपनी की ओर से यह एंडरॉयड क्यू बीटा वर्ज़न पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सएल, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन पर पेश कर दिया गया है। ओटीए के अलावा एंडरॉयड क्यू बीटा के फ्लैश वर्ज़न को भी मैन्यूअली फोन में डाउनलोड कर इंस्टाल किया जा सकता है।

क्या आपके फोन में भी आ गई है एंडरॉयड क्यू अपडेट
जैसा कि हमनें उपर बताया कि एंडरॉयड क्यू अपडेट को गूगल द्वारा ओटीए के जरिये भेजा जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले तो यह पता करें कि क्या आपके स्मार्टफोन में एंडरॉयड क्यू की अपडेट आई है या नहीं। इसके लिए :
1. स्मार्टफोन की सेटिंग्स ओपेन करें और यहां ‘सिस्टम’ ऑप्शन पर क्लिक करें
2. सिस्टम में ‘अबाउट फोन’ का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें
3. यहां सबसे नीचे ‘एंडरॉयड वर्ज़न’ मिलेगा। इस पर क्लिक करने से पता लगेगा कि आपके फोन में कौन सा एंडरॉयड वर्ज़न चल रहा है।
4. ‘अबाउट फोन’ में ही एंडरॉयड सिक्योरिटी पैच का ऑप्शन दिया गया है, इस पर क्लिक करें।
5. अगर आपके फोन में एंडरॉयड क्यू की अपडेट उपलब्ध होगी तो डाउनलोड एंड इंस्टाल का ऑप्शन आएगा। यहां क्लिक करें।

कैसे करें एंडरॉयड क्यू से फोन को अपडेट
1. ‘अबाउट फोन’ में यदि एंडरॉयड क्यू की अपडेट ओटीए के जरिये आ चुकी है तो इसे फोन में डाउनलोड कर लें।
2. गूगल की ओर से खास कहा गया है कि एंडरॉयड क्यू को फोन अपडेट करने से पहले फोन का बैकअप जरूर ले लें।
3. वहीं नए एंडरॉयड वर्ज़न की फाइल का साईज़ 1 जीबी से ज्यादा हो सकता है, लिहाजा फोन को वाईफाई से कनेक्ट कर लें तो बेहतर है।
4. डाउनलोड एंड इंस्टाल पर टैप करें, नई अपडेट डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

एंडरॉयड क्यू के फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल फंक्शन वाईड डार्क थीम देखने को मिलेगा। यह ओएस डेस्कटॉप मोड, परमिशन रीवैम्प, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स और नए व आर्कषक डेवलेपर्स ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि गूगल अपने नए एंडरॉयड ओएस को सबसे पहले कंपनी के पिक्सल फोन में अपडेट करती है। इस बार भी एंडरॉयड का नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड ‘क्यू’ नए गूगल पिक्सल में ही सबसे पहले देखने को मिलेगा। वहीं एंडरॉयड क्यू आफिशियली कब तक बाजार में आएगा और किन किन स्मार्टफोंस को इसकी अपडेट मिलेगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
एंडरॉयड क्यू के डाउनलोड से जुड़ी विस्तृत जानकारी जानने के लिए (यहां क्लिक करें)














