तो क्या सच में नोकिया फोन का डाटा चोरी होकर जा रहा है चीन ?

Join Us icon

साल 2017 की बात है जब खबर सामने आई थी कि कुछ मोबाईल कंपनियां भारतीय यूजर्स द्वारा यूज़ किए जाने वाले स्मार्टफोंस के जरिये उनका पर्सनल डाटा हैक कर के चीन भेज रही है। उस दौरान भारत सरकार की ओर से तकरीबन 21 देसी-विदेशी कंपनियों को नोटिस भी जारी किया गया था, जिसमें यूजर्स की निजी डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यूजर्स की जानकारी को लीक न किए जाने संबंधित मामलों पर जवाब मांगा गया था। इन स्मार्टफोन कंपनियों में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का नाम सबसे उपर था। वहीं अब एक बार फिर स्मार्टफोन के जरिये डाटा चोरी का मामला सामने आया है। और इस बार डाटा चोरी का दाग ‘नोकिया’ के दामन पर लगा है।

नोकिया पर आरोप

विदेशी मीडिया में खबर उछली है कि नोकिया स्मार्टफोंस का डाटा चोरी होकर चीन जा रहा है। नोर्वे की सरकारी ब्राडकास्ट कंपनी एनआरके ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि नोकिया स्मार्टफोन के जरिये अन​क्रिप्टेड यूजर्स इंर्फोमेशन ट्रांसमिशन होकर चीन भेजी जा रही है। इस आरोप के साथ ही एनआरके से उनके पर चोरी के सूबुत होने का भी दावा किया है।

nrk claims Nokia-7-Plus-sending-user-data-China hmd global

एनआरके के अनुसार स्मार्टफोन के जरिये यूजर की जीपीएस लोकेशन, डिवाईस का ​सीरियल नंबर के साथ ही मोबाईल में डले हुए सिम कार्ड का मोबाइल नंबर भी फोन के चीनी सर्वर पर जा रहा है। रिपोर्ट में खुलासा करते हुए मीडिया संस्थान के बताया है कि “vnet.cn” नाम के डोमिन के तहत बने सर्वर नोकिया फोन से डाटा को लीक कर रहे हैं और यह सर्वर चीन सरकार द्वारा अधिकृत टेलीकॉम कंंपनी द्वारा चलाया जा रहा है।

नोकिया 7 प्लस से हुई चोरी

नोकिया पर लगे इस आरोप में सामने आया है कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा बेचे जा रहे नोकिया 7 प्लस से सबसे ज्यादा डाटा का ट्रांसमिशन चीनी सर्वर पर हुआ है। जब भी नोकिया 7 प्लस को आॅन किया जाता है तभी उसी वक्त फोन का मौजूदा स्टेटस और उसमें उपलब्ध डाटा की इंर्फोमेशन चीन स्थित सर्वर पर सेंड हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं जब भी नोकिया 7 प्लस यूजर फोन का अनलॉक करता है या डिसप्ले का आॅन करता है तब भी फोन का डाटा चीन में ट्रांसमिट किया जाता है। यह भी पढ़ें : देश के टेलीकॉम ग्राहक हुए 120 करोड़ के पार, जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा 93 लाख यूजर

नोकिया पर लगे यह आरोप भले ही संगीन हो लेकिन इंडियन यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत ही खबर है कि भारत में नोकिया 7 प्लस या नोकिया कि किसी अन्य फोन से ऐसी डाटा की चोरी का मामला सामने नहीं आया है। नोर्वे में इस मामले के सामने आने पर उपजे बवाल को शांत करते हुए एचएमडी ग्लोबल ने कहा है कि डाटा ट्रांसमिशन का सिलसिला नोकिया 7 प्लस के एक सिंगल बेच तक ही सीमित है।

nrk claims Nokia-7-Plus-sending-user-data-China hmd global

बताया गया है कि नोकिया 7 प्लस की कुछ यूनिट चीनी बाजार के लिए बनाई गई थी, जिन्हें बाद में ग्लोबल मार्केट में फोन की मांग और सप्लाई को देखते हुए यूरोपिय बाजारों में बेच दिया गया। और यही वह स्मार्टफोन हैं जिनसे डाटा ट्रांसमिट हुआ है। एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि, ‘मामला सामने आते हुए कंपनी की ओर से उन डिवाईस में मौजूद उन सभी फाइल्स को हटा दिया गया है जो डाटा ट्रांसमिशन का कारण बन रही थी

नोकिया फोन से डाटा चोरी होने के इस मामले पर एचएमडीग्लोबल बेशक अपनी दलील पेश कर चुका है, लेकिन इस आरोप के बाद अब फिनलैंड की डाटा प्रोटेक्शन एंजेसियां एचएमडी ग्लोबल तथा नोकिया स्मार्टफोंन की बारीकी से जाँच-पड़ताल कर रही है।

* यह खबर पूरी तरह से विदेशी मीडिया की रिपोर्ट पर आधारित है। 91मोबाइल्स किसी भी तरह के डाटा चोरी की पुष्टि नहीं करता है *
SOURCE

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here