
हुआवई ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी30 और पी30 प्रो को लॉन्च किया था। वहीं, यह बात भी कन्फर्म हो गई थी कि कंपनी पी30 प्रो को जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है। इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पेज लाइव हो गया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार हुआवई अपने नए स्मार्टफोन को पेश करने की योजना बना रही है।
हुआवई के फोन के नए फोन को मॉडल नंबर डीयूबी-एएल00ए और डीयूएल-टीएल00ए के नाम से चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। इन दोनों ही मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी है, लेकिन, इनके नेटवर्क सपोर्ट काफी अलग हैं। स्पेसिफिकेशन्स को देखकर लग रहा है कि कंपनी इन स्मार्टफोन्स को मिड-रेंज कैटगरी में पेश करने की योजना बना रही है। इसे भी पढ़ें: हुआवई मेट 30 की लॉन्चिंग पर कंपनी ने लगाई मुहर, अक्टूबर तक हो सकता है लॉन्च
हुआवई डीयूबी-एएल00ए और डीयूबी-टीएल00ए में 6.26-इंच डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन (1520 x 720 पिक्सल) होगा। इसेक अलावा फोन के टॉप में नॉच होगा, जिसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्लेस्ड होगा। साथ ही यह फोन मल्टीटास्किंग और ताकत के लिए 1.8गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
इसके अलावा फोन के बैक मे डुअल वर्टिकल कैमरा लेफ्ट की ओर प्लेस्ड था। वहीं, डिवाइस का प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल कैमरा और डेप्थ सेंसर 2-मेगापिक्सल होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है तो उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस फोन में फेस अनलॉक फीचर होगा।
हुआवई डीयूबी-एएल00ए में पावर बैकअप के लिए 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में एंडरॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। डिवाइस ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। इसे भी पढ़ें: ड्यूड्रॉप नॉच पर पेश हुआ हुआवई वाई6 प्राइम (2019), भारत में कीमत होगी 10,000 से भी कम
बता दें कि हाल ही में हुआवई की ओर से हुआवई वाई6 प्राइम (2019) को लॉन्च किया गया था। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 × 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.09-इंच की एचडी+ फुलव्यू ड्यूड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। वहीं गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 दिया गया है।
कंपनी की ओर से हुआवई वाई6 प्राइम (2019) को 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए हुआवई वाई6 प्राइम (2019) के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।


















