
मोबाइल में गेमिंग का चलन काफी समय से चला आ रहा है। वहीं, इस समय के सबसे पॉप्यूलर मोबाइल गेम PUBG की लोकप्रियता का कोई तोड़ दिखाई नहीं दे रहा है। इस गेम को लेकर आने वाली नेगेटिव खबरों के बाद भी इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी को देखते हुए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी परफॉर्मेस ओरिएंटेड हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं। इसका मतलब है कि आपको इस गेम के लिए अब फ्लैगशिप फोन खरीदने की जरुरत नहीं है।
हाल ही में कम कीमत में भी ऐसे स्मार्टफोन्स बाजार में उपलब्ध हो चुके हैं, जिनमें आपको PUBG खेलने का बेहतर अनुभव मिलेगा। इसका मतलब है कि पबजी खेलने के लिए अब आपको स्मार्टफोन्स पर 30,000 रुपए खर्च करने की जरुरत नहीं है। मार्केट में 15,000 रुपए से कम कीमत में ऐसे हैंडसेट मौजूद हैं जो काफी शानदार हैं। इसे भी देखें: पबजी गेम ने किसी को पहुंचाया अस्पताल तो किसी का हुआ तलाक, जानें 10 अजब-गजब किस्से
Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 के (4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज) की कीमत 14,990 रुपए है। इस डिवाइस में हम खुद पबजी खेल कर देख चुके हैं। आप लो मीडियम ग्राफिक्स को सेट कर आसानी से पबजी खेल सकते हैं। डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले, 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्स ए73 एवं 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्ट ए53 के साथ एक्सनॉस 7904 चिपसेट मौजूद है।
Redmi Note 7 Pro

शाओमी ने हाल ही में रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किया था। इस फोन के (4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं, डिवाइस में पबजी का शानदार एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। रेडमी नोट 7 प्रो में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। वहीं, हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। कंपनी ने गेमिंग के लिए इस फोन में एक अलग कूलिंग सिस्टम दिया है।
Realme 3

रियलमी 3 के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया है। फोन में पबजी आसानी से खेला जा सकता है। वहीं, अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच का डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है।
Asus Zenfone Max Pro M2

इस डिवाइस के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। अगर बात करें फोन की तो इसमें 6.3-इंच की एलसीडी स्क्रीन मिलेगी। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट और 2.2गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं, गेमिंग के लिए फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसे भी पढ़ें: पबजी खेलने के लिए घरवालों ने नहीं दिलाया फोन तो युवक की आत्महत्या
Honor 8X

अगर बात करें Honor 8X की तो इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है। वहीं, इस हैंडसेट में 6.5-इंच फुलl एचडी+ (2340 × 1080 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है जो कि गेमिंग के एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाता है। वहीं, फोन में ऑक्टा-किरिण 710 12एनएम प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.7गीगाहर्ट्ज है। साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू है। डिवाइस में 4जीबी/6जीबी रैम और 64जीबी/128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हॉनर ने भी अपने फोन में गेमिंग को स्मूथ करने के लिए कूलिंग सिस्टम को दिया है।

















