Samsung Galaxy A80 को अनोखा बनाती हैं ये 5 बातें

Join Us icon

साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन Samsung Galaxy A80 को लॉन्च किया। गैलेक्सी A80 में स्लाइडर मैकेनिजम के साथ रोटेटिंग कैमरे जैसा जबरदस्त फीचर दिया गया है। आज हम आपको यहां Galaxy A80 की उन 5 खूबियों के बारे में बताएंगे जो इसे मार्केट में दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाएगी। तो चलिए जानते हैं इस फोन में के कुछ खास फीचर्स के बारे में।

अलग डिजाइन
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए80 स्मार्टफोन के डिजाइन की तो यह सबसे अलग और अनूठे डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें दिए गए रोटेटिंग कैमरे के साथ सैमसंग ने नए ट्रेंड की शुरूआत की है। हालांकि, कुछ ऐसा पहले हम ओपो एन1 और ओपो एन3 में देख चुके हैं। लेकिन, किसी भी फोन में तीन फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल नहीं हुआ है। सैमसंग द्वारा इस फोन में रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा एक ही है।

इसका मतलब है कि सैमसंग ने इस नए फोन को रोटेटिंग स्लाईडर पैनल दिया है। सेल्फी की कमांड देने पर यही स्लाईडर पैनल उपर की ओर उठता है और फोन बॉडी से बाहर निकलता है। पैनल उपर उठने के बाद पूरा रियर कैमरा सेटअप फ्लिप यानि रोटेट हो जाता है। इसे भी पढ़ें:

शानदार कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी A80 कंपनी का पहला फोन है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें फ्रंट पर ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/2.0 के साथ 48-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल का 123 डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर और एक ToF डेप्थ सेंसर दिया गया है।

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी A80 में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2400X1080 पिक्सल है। वहीं, फोन में किसी भी प्रकार का नॉच नहीं दिखाई देगा। इससे पहले Samsung अपने कई स्मार्टफोन में इनफिनिटी-ओ, इनफिनिटी-यू और इनफिनिटी-वी डिसप्ले डिजाइन देखने को मिलता है। इन नॉच कट आउट में में सेल्फी कैमरा प्लेस किया जाता है।

ताकतवर रैम व स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी A80 में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ए20ई, कम कीमत में मिलेगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स का मज़ा
पावरफुल प्रोसेसर
बिना नॉच के आने वाले सैमसंग गैलेक्सी A80 में स्नैपड्रैगन 730जी ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर की घोषणा क्वॉलकम ने हाल ही में की थी। दूसरी ओर देखा जाए तो 730जी चिप के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला फोन है।

दमदार बैटरी और नया ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी A80 में 3,700एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती हैं। इसके अलावा गैलेक्सी A80 फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड वन यूआई पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here