
टेक कंपनी Meizu अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे मीजू 16एस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों जहां इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी वहीं कल ही इस फोन की एक रेंडर ईमेज भी सामने आई थी। इस ईमेज से फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी तो मिली ही थी वहीं यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई थी कि Meizu 16s जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा। लेकिन आज कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही मीजू 16एस की लॉन्च डेट का भी खुलास हो गया है। खबर सामने आई है कि मीजू 16एस 23 अप्रैल को टेक मंच पर दस्तक दे देगा।
Meizu 16s की लॉन्च डेट की जानकारी एक लीक में माध्यम से ही सामने आई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक यूजर से पोस्ट करते हुए बताया है कि मीजू 16एस आने वाली 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन सबसे पहले चीनी बाजार में कदम रखेगा तथा बाद में विश्व की अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस लीक के सामने आने के बाद भी Meizu कंपनी की ओर से इस फोन के लॉन्च की तारीख का आफिशियली तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इसी दिन 23 अप्रैल को चीन में लेनोवो ज़ेड6 प्रो भी लॉन्च होगा।

मीजू 16एस डिजाईन
मीजू 16एस की लीक हुई फोटो में इस फोन को नैरो बेजल्स वाले डिजाईन पर बना दिखाया गया था। फोन के चारों किनारों पर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है तथा उपर की ओर मौजूद बेजल पर ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में है तथा पैनल पर बाईं ओर स्थित है। दोनों कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है जो रिंग में मौजूद है। Meizu 16s के रियर पैनल से हल्का कर्व्ड ऐज़ वाला है। यह भी पढ़ें : सैमसंग ने रचा इतिहास : लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए80
मीजू 16एस के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं बैक पैनल पर नीचे की ओर से ‘मीजू’ ब्रांडिग दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आडियो जैक भी नज़र आया है। यहां यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा एक्स्ट्रनल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। टाईप-सी यूएसबी होने के चलने उम्मीद की जा सकती है कि Meizu 16s फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

मीजू 16एस स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि हमनें पहले ही बताया Meizu 16s को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन विभिन्न लीक्स में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो मीजू 16एस को 6.2-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। मीजू16 एस में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी या फिर यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा, यह जानकारी किसी प्रमाणित लीक के सामने आने पर ही साफ हो पाएगी। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत
लीक्स के अनुसार Meizu 16s एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जा सकता है। लीक्स की माने तो मीजू 16एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन में मौजूद चिपसेट को देखते हुए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मीजू 16एस 8जीबी रैम या किसी अन्य वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार Meizu 16s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिल सकता है जो ओआईएस तकनीक से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,540एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में मीजू 16एस की कीमत भी सामने आई है। बताया जा रहा है मीजू द्वारा इस फोन को 3198 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 32,800 रुपये के करीब होगी। बहरहाल आपको बता दें कि जब तक फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आ जाती तब तक Meizu 16s की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।


















