Google Pixel 4 और Pixel 4 XL के बारे में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, इन दमदार फीचर्स के साथ होगा पेश

Join Us icon

गूगल इस साल अपनी पिक्सल सीरीज के फोर्थ जनरेशन हैंडसेट को लॉन्च करेगी। पिक्सल सीरीज के अंदर इस साल कंपनी Pixel 4 और Pixel 4XL को पेश कर सकती है। इससे पहले Pixel 4 की एक तस्वीर लीक हुई थी, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता था। वहीं, अब पहली बार Pixel 4 और Pixel 4 XL का कोडनेम ऑनलाइन सामने आया है।

इससे साफ हो गया है कि गूगल अपने स्मार्टफोन Pixel की अगली सीरीज Pixel 4 पर काम कर रहा है। हालांकि इनमें एक नई बात जो सामने आई है वह यह है कि इन कोडनेम्स से किसी तीसरे डिवाइस के संकेत भी मिला है। इससे पहले पिक्सल सीरीज के छोटे वेरियंट वाली Pixel 3A और Pixel 3A XL स्मार्टफोन से जुड़े कई डीटेल्स सामने आए हैं। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL का केस रेंडर हुआ लीक, इस शानदार डिजाइन के साथ करेगा दूसरे स्मार्टफोन की छुट्टी
एक रिपोर्ट में एंडरॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट से मिली जानकारी और इंटरनल फाइल्स से दो नए पिक्सल फोन्स के कोडनेम की जानकारी मिली है। इनके कोडनेम कोरल और नीडलफिश हैं। हालांकि, गूगल ऐप कोड से एक तीसरा कोडनेम ‘फ्लेम’ की भी जानकारी मिली है। इसे भी पढ़ें: गूगल के सस्ते पिक्सल 3ए एक्सल और पिक्सल 3ए में होंगी यह खूबियां, मिड-रेंज सेगमेंट में देंगे चुनौती

कुछ दिन एक रिपोर्ट में ‘गूगल कोरल’ की बात सामने आई थी, जिसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6जीबी रैम की जानकारी दी गई थी। माना जा रहा है कि तीसरे कोडनेम वाला डिवाइस एक टेस्टिंग डिवाइस हो सकता है। वहीं, सामने आ रही जानकारी के अनुसार पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल का लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में गूगल पिक्सल 4 के बारे में काफी जानकारी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है। पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here