OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro से 14 मई को उठेगा पर्दा, जानें इनके शानदार फीचर्स

Join Us icon

वनप्लस स्मार्टफोन फैन के लिए एक शानदार खबर सामने आई है, जिसके अनुसार फ्लैगशिप OnePlus 7 को अगले महीने यानी 14 मई को लॉन्च किया जाएगा। भारत के फेमस टिप्स्टर ईशान अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि। ट्विट के अनुसार वनप्लस 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स का लॉन्च 14 मई, 2019 को होगा।

बता दें कि इससे पहले आईं कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया था कि वनप्लस 7 इस साल मई में लॉन्च हो सकता है। अब लीक हुई लॉन्च डेट भी इस बात को पक्का कर रही है। हालांकि, डिवाइस लॉन्च हो लेकर वनप्लस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस के अगले फ्लैगशिप के साथ तीन मॉडल्स के लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से OnePlus 7, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G हैंडसेट को लॉन्च किया जा सकता है। काफी समय से ही वनप्लस 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स से जुड़े कई लीक्स और इमेज रेंडर्स सामने आ रहे हैं। इन लीक्स से फोन के की-स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की कुछ जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस 6टी के 7 फीचर्स जो इसे बनाते हैं और भी बेहतर

हाल ही में OnePlus 7 को चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर देखा गया था, जिसमें उसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वहीं, OnePlus 7 Pro की तस्वीर पहली बार लीक हुई है। इस फोन को चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पहली बार स्पॉट किया गया है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस 7 की वीडियो आई सामने, यह फोन बनाएगा सफलता के रिकॉर्ड, देखें पहली लुक
वहीं, कुछ समय पहले OnePlus 7 Pro के कैमरे फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई। इसके अनुसार फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। फोन में प्राइमरी तौर पर 48-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं, अन्य कैमरा सेंसर के तौर पर इसमें 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।

साथ ही फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जाएगा। फोन में 6.67-इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया जा सकता है। लाइव इमेज के अलावा भारत के फेमस लीक्सटर इशान अग्रवाल ने एक ट्विट कर वनप्लस 7 प्रो के बारे में जानकारी दी है। ट्विट के अनुसार OnePlus 7 प्रो फ्लैगशिप वेरिएंट का सबसे महंगा हैंडसेट होगा, जिसे मई तक लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here