
स्मार्टफोन में डिसप्ले रेशियो बढ़ाने और बॉडी बेजल्स कम करने के लिए एप्पल ने आईफोन 10 पेश किया था। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जो नॉच डिसप्ले से लैस था। आईफोन 10 के बाद स्मार्टफोन मानों स्मार्टफोंस में डिसप्ले को बड़े करने और बेजल्स को कम करने की होड़ सी लग गई है। एप्पल द्वारा नॉच डिसप्ले चलन में लाने के बाद वॉटरड्रॉप नॉच, हेलो नॉच, ड्यूड्रॉप नॉच और पंच-होल डिसप्ले पर स्मार्टफोन आने लगे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड्स की होड़ यहीं तक नहीं थमी, डिसप्ले को पूरी तरह से फुलव्यू बनाने के लिए वीवो ने नेक्स को पेश किया था। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं थी तथा सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा दिया गया था। इस ट्रेंड को ओपो व सैमसंग ने भी अपनाया और अब खबर आ रही है कि दिग्गज़ कंपनी हुआवई भी पॉप-अप कैमरे वाला फोन लाने वाली है।
हुआवई को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Huawei P Smart Z नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। हुआवई का यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे पॉप-अप कैमरे पर लॉच किया जाएगा। विदेशी मीडिया Mobile Kopen में हुआवई के इस फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया गया है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि Huawei P Smart Z पूरी तरह से बेजल लेस फोन है और इसके उपर पॉप अप कैमरा निकला हुआ है।
ऐसी होगी लुक
Huawei P Smart Z के डिजाईन की बात करें तो सामने आई फोटो में फोन के उपरी बाई ओर पॉप अप कैमरा दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाया गया है। फोटो में फोन का डिसप्ले साईज़ काफी बड़ा नजर आ रहा है।

फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फ्लैश लाईट के साथ ही एआई कैमरा लिखा हुआ है जो साफ करता है कि Huawei P Smart Z का रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
Huawei P Smart Z की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6.59-इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Huawei P Smart Z में मीडियाटेक का किरीन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 7 Pro में होगा ये खास फीचर, कंपनी ने किया खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक हुआवई की ओर से P Smart Z को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं साथ ही इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि कंपनी इस फोन को एक से ज्यादा वेरिंएट में भी लॉन्च कर सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei P Smart Z में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iPhone XI का 360-डिग्री रेंडर आया सामने, ट्रिपल कैमरा के साथ देगा दस्तक
Huawei P Smart Z डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद होगा तथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि Huawei P Smart Z को मीडनाईट ब्लैक, ग्रीन और सफायर ब्लू कलर में पेश किया जाएगा और इस फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 16,500 रुपये के करीब होगी।


















