
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की लॉन्च डेट को लेकर हाल ही में कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर खुलासा किया था, जिसके अनुसार OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन से 14 मई को पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले OnePlus 7 सीरीज के फोन वेरिएंट्स की कीमत यूरोपियन मार्केट में सामने आ गई थी। लेकिन, इस बार कंपनी ने खुद ही टीज कर फोन के सबसे अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 7 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप बैक में देगी। इससे पहले लीक में सामने आया था। लेकिन, इस बार कंपनी ने इसपर मोहर लगा दी है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 का पहला ऑफिशल टीजर आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च
बता दें कि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro का लॉन्च 14 मई को होगा। 14 मई को बेंगलुरु में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी की ओर से फैन्स के लिए टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। आपको वनप्लस का न्यूजलेटर सब्सक्राइब करना होगा, जिसके बाद आप लॉन्च इवेंट का टिकट जीत सकते हैं या फिर सीधे कंपनी की ऑफिशियल साइट से भी 999 रुपए में टिकट खरीदा जा सकता है।
लॉन्च इवेंट बेंगलुरु इंटरनैशनल एग्जिबिशन सेंटर में 14 मई को शाम 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। स्मार्टफोन लॉन्च के लिए फैन्स को टिकट बेचने का फैसला कंपनी ने पहली बार नहीं लिया है। इससे पहले कंपनी ने ऐसा करती आ रही है। इस टिकट को खरीदने पर फैन्स को कंपनी की ओर से उन्हें फ्री गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro के बारे में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, इन फीचर्स के साथ होगा इतना दमदार
कीमत
कंपनी सीरीज के OnePlus 7 Pro के एक वेरियंट को 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरे वेरिएंट को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 7 Pro के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (लगभग 58,640 रुपए) और 12 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 819 यूरो (लगभग 64,120 रुपए) होगी। इस बात की जानकारी भारत के फेमस लीक्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्विट कर दी है।
गौरतलब है कि कंपनी के सीईओ सीईओ पेटे लाउ ने पहले ही कंफर्म किया है कि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro दोनों ही 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। बात की जाए कैमरे की तो लीक के मुताबिक OnePlus 7 Pro के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, इसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। जबकि फोन के बैक में लगा तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा।


















