iPhone XI का 360-डिग्री रेंडर आया सामने, ट्रिपल कैमरा के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल इस साल अपने नए जरनेशन वाले एप्पल आईफोन को लॉन्च करेगी। एप्पल के अपकमिगं फोन को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए Apple iPhone XS के अपग्रेडेड वेरिएंट को iPhone XI के नाम से पेश करेगी। वहीं, नए रेंडर में अपकमिंग iPhone XI को लेकर जानकारी सामने आई है।

एक भारतीय पब्लिकेशन ने @OnLeaks के साथ साझेदारी कर डिवाइस का 360 रेंडर लीक किया है। इस रेंडर के अनुसार फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। रेंडर के अनुसार Apple iPhone XI में एक बड़ा बंप होगा। वहीं, रियर कैमरा सेटअप square-शेप कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। फोन में मौजूद तीन कैमरा सेंसर के साथ एक एलईडी फ्लैश होगा। इसे भी पढ़ें: अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट

इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार एप्पल विशेषज्ञ और प्रीडिक्टर मिंग-ची कुओ के मुताबिक, 6.5 इंच और 5.8 इंच वाले अगले आईफोन के कैमरे को 7 मेगापिक्सल से अपग्रेड करके 12 मेगापिक्सल का बनाया जाएगा। वहीं, ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ सुपर वाइड 12 मेगापिक्सल का लेंस लगाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: एप्पल ने भारत में लॉन्च किए आईपैड एयर और आईपैड मिनी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

गौरतलब है कि इससे पहले फोन के लेटेस्ट लीक्स Slashleaks ने शेयर किए। लीक डिजाइन में फोन का रियर पैनल दिखा और इसपर ट्रिपल कैमरा सेटअप कंफर्म हुआ था है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यह एक चौकोर प्लैटफॉर्म पर सेटअप है, जिसमें तीन गोलाकार कटआउट्स तीनों सेंसर्स के लिए दिए गए हैं। स्मार्टफोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर यह सेटअप प्रीमियम फील देता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर इसमें क्वॉड एलईडी फ्लैश की उम्मीद और बीच में वाइड ऐंगल लेंस की उम्मीद की जा रही है।

हाल ही में एप्पल ने घोषणा की थी कि अब आईफोन 7 को भारत में बनाया जाएगा। यानि आईफोन एसई, आईफोन 6एस के साथ ही अब आईफोन 7 भी इंडिया में असेंबल होगा। वहीं अब मीडिया रिर्पोट्स के जरिये सामने आया है कि आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जा सकता है।

एप्पल आईफोन एक्स अभी तक जहां बाहर से आयात किए जाते थे वहीं आने वाले दिनों में इस फोन का निर्माण भारत में किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईफोन एक्स सीरीज़ एप्पल के सबसे मंहगे फोन में आती है। लेकिन अब भारत में इन स्मार्टफोंस का निर्माण शुरू होने के बाद देश में आईफोंस की कीमत में भी भारी कमी देखने को मिलेगी। यानि ये शानदार मोबाइल फोन अब इंडियन्स को सस्ते में मिलने वाले है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जुलाई महीने से ही आईफोन एक्स का निर्माण भारत में शुरू हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here