जानें भारत में कैसे खरीदें Google Pixel 3a और Pixel 3a XL और क्या है प्राइस

Join Us icon

Google ने कैलिफोर्निया के माउंटव्यू में अपनी ऐनुअल डिवेलपर कॉन्फ्रेंस I/O2019 की शुरुआत कर दी है। इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Pixel 3a और Pixel 3aXL को लॉन्च किया। इन स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में भी इवेंट के दौरान जानकारी दे दी गई है।

यहां करें प्री-बुक

Pixel 3a और Pixel 3a XL को भारत में 15 मई से उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसकी प्री-बुकिंग 8 मई यानी आज दोपहर 10:00 बजे शुरू होगी। स्मार्टफोन को क्लियरली व्हाइट, जस्ट ब्लैक और पर्पलिश कलर में पेश किा गया है। लेकिन, भारत में पहले दो कलर वेरिएंट ही आएंगे।

कीमत

वहीं, अगर बात करें कीतम की तो Google Pixel 3a को भारत में 39,999 रुपए में बेचा जाएगा, जबकि Google Pixel 3a XL डिवाइस भारत में 44,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को पीछे छोड़ने आ रहा गूगल का फोल्डेबल फोन, पेटेंट में हुआ खुलासा

डिजाइन
गूगल द्वारा लॉन्च किए गए नए Pixel 3a और Pixel 3a XL एक जैसे ही लगते हैं। हालांकि, इन फोन की स्पेसिफिकेशऩ्स में थोड़ा फर्क है। स्मार्टफोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। दोनों फोन मॉडल्स को ग्लॉस बॉडी पर पेश किया गया है। डिसप्ले के साईड किनारे जहां बेजल लेस है वहीं उपर व नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Pixel 3a और Pixel 3a XL सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जहां कैमरा सेंसर के साथ ही फ्लैश लाईट भी दी गई है। इसके साथ ही Pixel 3a का डाइमेंशन 151.3×70.1×8.2 मिलीमीटर है और वजन 147 ग्राम। वहीं, पिक्सल 3ए एक्सएल का डाइमेंशन 160.1×76.1×8.2 मिलीमीटर है और वजन 168 ग्राम है।

डिसप्ले
पिक्सल 3ए में 5.6 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2220 पिक्सल) जीओलेड डिसप्ले दी गई है। वहीं, पिक्सल 3ए एक्सएल की स्क्रीन 6-इंच की है। दोनों ही फोन ड्रैगन ट्रेल ग्लास से लैस हैं। वहीं, फोन पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।

प्रोसेसर व रैम/स्टोरेज
इसके अलावा Google Pixel 3a और Pixel 3a XL में स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Pixel 3a और Pixel 3a XL हैंडसेट में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज का एक ही वेरिएंट है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 3a और Pixel 3a XL में रियर पर 12.2-मेगापिक्सल का डुअल-पिक्सल सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन और एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है।

इसके साथ ही Pixel 3a सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन नाइट साइट लो-लाइट फोटोग्राफी फीचर को सपोर्ट करते हैं। वहीं, गूगल ने दोनों ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
Pixel 3a में कंपनी ने 3,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 12 घंटे के विडियो प्लेबैक टाइम देगी। वहीं, Pixel 3a XL की बैटरी 3,700 एमएएच की है। कंपनी ने इन फोन के साथ पावरफुल चार्जर देने का फैसला किया है।

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो दोनों ही फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here