BSNL ने बदले 47 रुपए व 198 रुपए वाले प्रीपेड प्लान, मिलेगा ज्यादा डाटा

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने दो प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) में बदलाव किया है। इन प्लान में 47 रुपए और 198 रुपए का प्रीपेड प्लान शामिल हैं। बीएसएनएल अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए काफी समय से नए व पुराने प्लान में बदलाव कर रही है। आइए आगे आपको इन प्लान में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी देते हैं।

अगर बात करें STV 198 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें अब यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान की वैधता 54 दिन की है। इस बात की जानकारी टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में सामने आई है। इससे पहले यूजर्स को इस प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिलता था।
इससे पहले पूरी वैधात के साथ यूजर्स को 42जीबी डाटा मिलता था। लेकिन, अब यूजर्स को कुल मिलाकर 108जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा बीएसएनएल के 47 प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है। इसे भी देखें: BSNL ने इन तीन प्लान में किए बदलाव, मिलेगा 25 गुना ज्यादा डाटा

इस प्लान में अब यूजर्स को 1जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल पूरे 9 दिन के लिए मिलेगी। इससे पहले इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार का डाटा लाभ नहीं मिलता था। यह प्लान सिर्फ कॉलिंग के लिए था। हालांकि, इससे पहले प्लान में 11 दिन की वैधता मिलती थी। इसे भी देखें: BSNL ने जारी किए दो नए धमाकेदार प्लान, प्रीपेड यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले
बता दें कि कुछ समय पहले BSNL ने अपने FTTH ब्रॉडबैंड प्लान्स ( 777 रुपए और 1,277 रुपए) में बदलाव किया था। इससे पहले कंपनी ने इन प्लान को FUP लिमिट के साथ पेश किया था। वहीं, कंपनी ने साल 2019 की शुरुआत में FTTH प्लान्स को रिवाइस करके डेली डाटा देना शुरू किया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here