
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए काफ समय से कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में BSNL ने इस बार अपने पुराने प्लान को रिवाइज किया है। BSNL ने अब अपने प्रीपेड रिचार्ज की लिस्ट में तीन स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (एसटीवी) को रिवाइज किया है। कंपनी ने 35 रुपए, 53 रुपए और 395 रुपए के स्पेशल टैरिफ वाउचर में बदलाव किया है। आइए आगे जानते इन प्लान में बदलाव के बाद आपको क्या फायदा मिलेगा।
35 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 35 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में पहले यूजर्स को पहले 200एमबी डाटा मिलता था। वहीं, अब बदलाव के बाद यूजर्स को 5जीबी डाटा मिलेगा। यानी, यूजर्स को पहले के मुकाबले 25 गुना ज्यादा डाटा मिल रहा है। हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह इस प्लान की वैलिडिटी 5 दिन ही है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने बदला ये प्लान, अब पहले से ज्यादा मिलेगी वैलिडिटी
53 रुपए वाला प्लान
इसके अलावा BSNL ने 53 रुपए वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में भी बदलाव किया है। इस प्लान में पहले यूजर्स को 250एमबी डाटा मिलाता था और इसकी वैधता 21 दिन थी। हालांकि, बदलाव के बाद इस प्लान में 8जीबी डाटा और वैलिडिटी को 7 दिन घटाकर 14 दिन कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने जारी किए दो नए धमाकेदार प्लान, प्रीपेड यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले
395 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें BSNL के 395 रुपए वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान की तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग (मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) का फायदा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी एफयूपी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 71 दिन की है। पहले, इस प्लान में यूजर्स को कई तरह के बेनेफिट्स नहीं मिलते थे। इस प्लान में पहले यूजर्स को नेट वॉइस कॉल्स पर 3,000 मिनट और ऑफ-नेट वॉइस कॉल्स पर 1,800 मिनट ऑफर किए जाते थे।
बता दें कि हाल ही में प्रीपेड यूजर्स को तोहफा देते हुए BSNL ने 666 रुपए वाले प्लान में बदलाव किया है। इस बदलाव से यूजर्स को प्लान में वैलिडिटी बढ़ाकर मिलेगी। पहले यूजर्स को 122 दिन की वैधता मिलती थी। वहीं, अब इस प्लान में यूजर्स को 134 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी ने अपने दो प्लान को बंद कर दिए हैं। यह दोनों प्लान लंबी वैधता के साथ आते थे। कंपनी द्वारा 999 रुपए और 2,099 रुपए के प्लान को बंद कर किया है। दोनों प्लान की वैलिडिटी एक साल थी।


















