फ्लिपकार्ट पर होगी Oppo Reno की बिक्री, भारत में 28 मई को होगा लॉन्च

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo भारत में अपनी Reno सीरीज के नए स्मार्टफोन को 28 मई को लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब लॉन्च से पहले कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक टीजर शेयर किया है, जिससे इस बात की जानकारी मिली है कि हैंडसेट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

फ्लिपकार्ट पर एक पेज पर ओपो रेनो का स्टैंडर्ड वेरिएंट लिस्ट किया गया है। हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत और सेल की तारीख के बारे में कोई जानाकरी नहीं दी गई है। इससे साथ ही लेटेस्ट लॉन्च फोन में Google Pixel 3a भी दिखाई दे रहा है। टीजर को देखकर लग रहा है कि भारत में कंपनी सिर्फ रेनो का स्टैंडर्ड वेरिएंट ही लॉन्च करेगी। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है ओपो ने अपने 10X जूम एडिशन की बिक्री कहां ओर करे। फिलहाल अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। इसे भी पढ़ें: Oppo F11 Pro हुआ और भी ताकतवर, लॉन्च हुआ 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट

जहां तक Oppo Reno के स्टैंडर्ड मॉडल की बात है तो इस फोन में 6.4-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले है जो पूरी तरह से बेज़ल लेस है। इसमें आपको किसी भी तरह का कोई नॉच देखने को नहीं मिलेगा। इसका सेल्फी कैमरा सबसे अलग है। पॉपअप तो है लेकिन तिरछे स्टाइ में खुलता है। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमर दिया गया है। इस नए कैमरे को ‘शार्क फिन पॉपअप’ नाम दिया गया है। पॉपअप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल में फिट है। यह कैमरा सेल्फी की कमांड देने पर फोन बॉडी से बाहर आता है। आमतौर पर जहां ये पॉप-अप कैमरे चौकोर आकार में दिए जाते हैं वहीं Oppo Reno रेनो का पॉप-अप कैमरा तिकोने आकार का है जो एक साईड से उपर उठता है।

इसके साथ ही कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल (आईएमएक्स586) + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा है जो एआई से लैस है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर कार्य करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित यह फोन कलर ओएस 9 पर कार्य करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। वहीं इसका एक 8जीबी रैम वाला मॉडल है जो 256जीबी की स्टोरेज में है। हालांकि भारत में दोनों मॉडल आएंगे या नहीं इस बारे में अभी कहा नहीं जा सकता। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और पॉप-अप कैमरे के साथ लीक हुआ OPPO K3, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

जहां तक ओपो रेनो 10एक्स जूम की बात है तो इसके बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। फोन का दूसरा कैमरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो 120डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। तीसरा 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

इस फोन को 6.65-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिसप्ले के साथ लॉन्च किया गया है तो गोरिल्ला ग्लास 6 से कोटेड है। कंपनी ने इसे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया है। एंडरॉयड पाई आधारित यह फोन कलरओएस 6 पर कार्य करता है और इसे क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,065एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here