6 जून को इंडिया में है Nokia का बड़ा ईवेंट, आ सकता है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन Nokia 9 PureView

Join Us icon

Nokia ने इसी महीने इंडिया में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Nokia 3.2 और Nokia 4.2 शामिल है। ये दोनों ही स्मार्टफोन फरवरी महीने में एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच से टेक मार्केट में पेश किए थे। आपको बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने Nokia 9 PureView स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था जो दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 5 रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बेहद ही आधुनिक तकनीक पर बना यह स्मार्टफोन अब जल्द ही इंडिया आने वाला है। यह फोन आने वाली 6 जून को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

HMD Global ने आज इंडियन मीडिया को प्रेस इन्वाईट शेयर किया है। इस इन्वाईट में बताया गया है कि कंपनी आने वाली 6 जून को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। Nokia India ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि इन दिन कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इस बात की प्रबल उम्मीद जताई जा रही है कि 6 जून को Nokia 9 PureView भारतीय बाजार में उतार सकती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले Nokia ने अपने ऑफिशियल इंडियन फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए नोकिया 9 प्योरव्यू के इंडिया लॉन्च को टीज़ भी किया था।

Nokia 9 PureView might launch in india on 6 june hmd global

Nokia द्वारा 16 सेकेंड की एक वीडियो शेयर की गई थी जिसमें नोकिया 9 प्योरव्यू स्मार्टफोन द्वारा खींची गई फोटोज़ को दिखाया गया था। वीडियो के साथ ही नोकिया ने पोस्ट में लिखा है, ‘नए नोकिया 9 से फोटोज़ खींचने के लिए तैयार हो जाइए।’ इस कैप्शन के साथ ही कंपनी ने ‘जुड़े र​हिए’ भी लिखा था। कंपनी ने हालांकि अपनी पोस्ट में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया था। वहीं नोकिया का यह फोन BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियर स्टैंडर्ड) पर भी सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। ऐसे में नए ईवेंट की तारीख सामने आने के बाद माना जा रहा है कि 6 जून को Nokia 9 PureView इंडियन स्मार्टफोन बाजार में कदम रख देगा।

यूनिक कैमरा सेग्मेंट

Nokia 9 PureView की सबसे बड़ी ताकत फोन का कैमरा सेटअप ही है जो इसे अन्यों से अलग बनाता है। फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है तथा बेहतर फोटोग्राफ के लिए इसमें शानदार ब्यूटी मोड तथा फिल्टर्स दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 5 कैमरा सेंसर मौजूद है। Nokia 9 PureView के ये पांचों कैमरे कार्ल जेसिस के हैं जो फोटोग्राफ्स के बेहद शानदार बनाते हैं। इस फोन की खास बात यह है कि ये पांचों कैमरा सेंसर किसी भी फोटो को क्लिक करने के लिए एक साथ काम करते हैं तथा हर एक फोटो एचडीआर मोड पर कैप्चर होती है।

Nokia 9 PureView के कैमरे का काम करने का तरीका भी अपने आप में अनूठा है। फोन में मौजूद पांचों रियर कैमरे 12-मेगापिक्सल के हैं। इनमें दो कैमरा सेंसर आरजीबी है तथा अन्य तीन मोनोक्रोम सेंसर है। इन पांचों कैमरा सेंसर्स क अपर्चर एफ/1.8 है। कोई भी फोटो खींचने के दौरान ये पांचों कैमरे एक साथ काम करेंगे। पांचों सेंसर 5 अलग-अलग फोटो कैप्चर करेंगे और प्रोसेसिंग करके उसी वक्त 5 फोटो को मिलाकर एक फोटो का आउटपुट देंगे। यह फोटो हाईरेज्ल्यूशन वाली होगी, जिसे फोन में ही एडिट भी किया जा सकेगा।

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 9 PureView को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 5.99-इंच की क्यूएचडी+ 2के पीओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने Nokia ने इस फोन की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जो फोन अनलॉकिंग के काम आता है। कंपनी ने इसे आईपी67 रेटिड बनाया है जो इसे पानी व धूल से बचाता है।

Nokia 9 PureView might launch in india on 6 june hmd global

Nokia 9 PureView को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो क्वालकॉम के फास्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है। Nokia के इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,320एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलेस चार्जिंग के साथ भी काम करता है। नोकिया 9 प्योरव्यू को एचएमडी ग्लोबल ने 699 यूएस डॉलर में लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 49,600 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here