
Lenovo अपनी ज़ेड6 सीरीज़ में Lenovo Z6 Youth Edition और Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। यूथ एडिशन जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हुआ है वहीं प्रो एडिशन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल अंर्तराष्ट्रीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं अब कंपनी इस सीरीज़ में एक और डिवाईस Lenovo Z6 जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन कब तक लॉन्च किया जाएगा यह खबर तो अभी नहीं मिली है लेकिन Lenovo Z6 को चीनी बेंचमार्किग साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
Lenovo Z6 को गीकबेंच पर Lenovo L78121 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की यह लिस्टिंग आज यानि 19 जून की ही है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां Lenovo Z6 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है वहीं फोन के जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद की प्रबल हो गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बता करें तो Lenovo Z6 को गीकबेंच पर एंडरॉयड 9 पाई आपरेटिंग सिस्टम से लैस बताया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

गीकबेंच के अुनसार Lenovo Z6 को 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्टिंग में मदरबोर्ड के जगह JD20 लिखा गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेनोवो अपनी ज़ेड सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर पेश कर सकती है। वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो गीकबेंच ने Lenovo Z6 को सिंगल-कोर में जहां 2556 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 6763 स्कोर प्राप्त हुआ है।
Lenovo Z6 Pro
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.39-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित ज़ेडयूआई 11 के साथ यह फोन 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर और 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करता है। लेनोवो ने ज़ेड6 प्रो को 12जीबी, 8जीबी और 6जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जो 512जीबी, 256जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Lenovo Z6 Pro के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो 125डिग्री फिल्ड-आफ-व्यू देता है। Lenovo Z6 Pro का तीसरा कैमरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है तथा चौथा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Lenovo Z6 Youth Edition
इस फोन में 6.3-इंच एचडीआर 10 डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है। फोन एंडरॉयड पाई बेस्ड ज़ेडयूआई 11 पर के साथ क्वॉलकॉम 10एनएम फेब्रिकेशन प्रोसेस बेस्ड 2.2गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 4जीबी रैम+ 64जीबी, 6जीबी रैम + 64जीबी और 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।

Lenovo Z6 Youth Edition के रियर पैनल पर 16एमपी मेन सेंसर, 8एमपी सेकंडरी सेंसर और 5एमपी थर्ड सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन 2एक्स ऑप्टिकल जूम और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स (PDAF) से लैस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16एमपी का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-सिम स्लॉट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए-जीपीएस है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सोपर्ट के साथ आती है।


















