कम कीमत और इन खूबियों के साथ 26 जून को दस्तक देगा Coolpad Cool 3 Plus

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने इस साल फरवरी में भारत में Coolpad Cool 3 को लॉन्च किया था। यह फोन ड्यूड्रॉप नॉच, एंडरॉयड पाई, फेस अनलॉक फीचर, ग्लॉसी पैक पैनल डिजाइन जैसी कई खूबियों से लैस था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसके अपग्रेडेड वेरिएंट Coolpad Cool 3 Plus के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है।

कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स जारी कर इस बात की घोषणा की है कि 26 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर Coolpad Cool 3 Plus को लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर किसी प्रकार की कोई लीक व जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इनवाइट में दिखाई गई फोटो से यह साफ है कि यह फोन ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: कूलपैड मेगा 5ए लॉन्च, सिर्फ 6,999 रुपये में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले, डुअल कैमरा और 2जीबी रैम

अगर बात करें कूलपैड कूल 3 की तो कंपनी ने इसे 5,999 रुपए में लॉन्च किया था। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि Coolpad Cool 3 Plus को भी बजट कैटगरी के अंदर ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं, आपको याद दिला दें कि Coolpad Cool 3 में 5.7 इंच का HD+ डिसप्ले है। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 1.3GHz है। इसमें 2GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ कूलपैड मेगा 4ए
बात करें कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कूलपैड कूल 3 लेटेस्ट एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करता है। फोन को पावर देने के लिए 3000एमएएच की बैटरी दी गई है। 6,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए गए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here