8जीबी रैम, 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा Lenovo Z6

Join Us icon

Lenovo अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘Z सीरीज़’ के तहत Lenovo Z6 Pro और Lenovo Z6 Youth Edition स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। ये दोनों ही स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में काफी पसंद किए गए हैं। कंपनी बता चुकी है कि इसी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए Lenovo Z6 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जाएगा। Lenovo Z6 की लॉन्च डेट की खुलासा हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा नहीं किया गया है लेकिन पिछले कुछ दिनों में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट चैंग चेंग Lenovo Z6 को जुड़ी कोई न कोई जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इन पोस्ट व अन्य लीक के जरिये फोन लॉन्च से पहले ही Lenovo Z6 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Lenovo Z6 डिजाईन

लेनोवो ज़ेड6 की फोटो को कंपनी द्वारा पहले ही टीज़ किया जा चुका है। सामने आई फोटो से पता चला है कि Lenovo Z6 को भी Lenovo Z6 Pro और Lenovo Z6 Youth Edition स्मार्टफोन की ही तरह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर पेश किया जाएगा। फोटो से पता चला है कि फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर बेहद हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। डिसप्ले उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी जाएगी। वहीं फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ये तीनों कैमरा सेंसर एक ही पंक्ति में होंगे तथा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी जाएगी।

Lenovo Z6 स्पेसिफिकेशन्स

अभी तक सामने आई डिटेल की बात करें तो Lenovo Z6 को 6.39-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच पर बना होगा जो 93.1 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करेगा। वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Lenovo Z6 को लेकर बताया गया है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा जो छठीं जेनेरेशन का होगा और 0.13 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक कर देगा।

Lenovo Z6 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा जो क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट में से एक स्नैपड्रैगन 730 पर रन करेगा। वहीं पिछले दिनों हुई गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी सामने आया था कि Lenovo Z6 को कंपनी द्वारा 8जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगी। बहरहाल माना जा रहा है कि कंपनी Lenovo Z6 को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Lenovo Z6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 24-मेगापिक्सल का Sony IMX576 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगी जिसके साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 2x optical zoom और 8x hybrid zoom वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद होगा। इसी तरह सेल्फी के लिए लेनोवो ज़ेड6 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

Lenovo Z6 8gb ram 4000mah battery snapdragon 730 6 39 inch oled display specs

Lenovo Z6 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। Lenovo ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो दे दी है लेकिन Z6 की लॉन्च डेट को अभी पर्दे में ही रखा है। उम्मीद है कि जुलाई महीने में ही कंपनी Lenovo Z6 से पर्दा उठा देगा और इसे ग्लोबल मंच पर लॉन्च कर देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here