
Nokia ने एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच से दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Nokia 9 PureView टेक मार्केट में पेश किया था। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन डिफरेंट कैमरा सेटअप के चलते थोड़े ही समय में सुर्खियों में छा गया था। वहीं अब एक बार फिर से यह स्मार्टफोन सुर्खियों में आया है और ये सुर्खियां इंडिया में छाई हुई है। ससुर्खियों की वजह है कि नोकिया का यह शानदार स्मार्टफोन अब इंडिया आ रहा है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये Nokia 9 PureView के इंडिया लॉन्च की जानकारी दे दी है।
Nokia Mobile India ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये बता दिया है कि Nokia 9 PureView स्मार्टफोन भारत में लाया जा रहा है। कंपनी ने हालांकि इस ट्वीट में फोन लॉन्च की कोई तारीख नहीं बताई है लेकिन वीडियो को शेयर करते हुए नोकिया ने लिखा दिया है Nokia 9 PureView ‘कमिंग सून’। कंपनी की ओर से ट्वीटर पर 24 सेकेंड की एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें Nokia 9 PureView की कैमरा ताकत के साथ ही जल्द लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। उम्मीद है कि इसी महीने नोकिया का यह शानदार भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा।
Explore much more than meets the eye with the power of 5. Ultimate focal length control on the Nokia 9 PureView. Coming soon. #ExploreEveryDetail pic.twitter.com/l9RUWaGpH1
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) July 4, 2019
यूनिक कैमरा सेग्मेंट
Nokia 9 PureView की सबसे बड़ी ताकत फोन का कैमरा सेटअप ही है जो इसे अन्यों से अलग बनाता है। फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है तथा बेहतर फोटोग्राफ के लिए इसमें शानदार ब्यूटी मोड तथा फिल्टर्स दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 5 कैमरा सेंसर मौजूद है। Nokia 9 PureView के ये पांचों कैमरे कार्ल जेसिस के हैं जो फोटोग्राफ्स के बेहद शानदार बनाते हैं। इस फोन की खास बात यह है कि ये पांचों कैमरा सेंसर किसी भी फोटो को क्लिक करने के लिए एक साथ काम करते हैं तथा हर एक फोटो एचडीआर मोड पर कैप्चर होती है।

Nokia 9 PureView के कैमरे का काम करने का तरीका भी अपने आप में अनूठा है। फोन में मौजूद पांचों रियर कैमरे 12-मेगापिक्सल के हैं। इनमें दो कैमरा सेंसर आरजीबी है तथा अन्य तीन मोनोक्रोम सेंसर है। इन पांचों कैमरा सेंसर्स क अपर्चर एफ/1.8 है। कोई भी फोटो खींचने के दौरान ये पांचों कैमरे एक साथ काम करेंगे। पांचों सेंसर 5 अलग-अलग फोटो कैप्चर करेंगे और प्रोसेसिंग करके उसी वक्त 5 फोटो को मिलाकर एक फोटो का आउटपुट देंगे। यह फोटो हाईरेज्ल्यूशन वाली होगी, जिसे फोन में ही एडिट भी किया जा सकेगा।
पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 9 PureView को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 5.99-इंच की क्यूएचडी+ 2के पीओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने Nokia ने इस फोन की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जो फोन अनलॉकिंग के काम आता है। कंपनी ने इसे आईपी67 रेटिड बनाया है जो इसे पानी व धूल से बचाता है।

Nokia 9 PureView को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो क्वालकॉम के फास्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है। Nokia के इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,320एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलेस चार्जिंग के साथ भी काम करता है। नोकिया 9 प्योरव्यू को एचएमडी ग्लोबल ने 699 यूएस डॉलर में लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 49,600 रुपये के करीब है।





















