डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

पिछले साल हुआवई ब्रांड आॅनर ने चीन में 6एक्स मॉडल को लॉन्च किया था। उसी वक्त यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि उस दौरान तो नहीं लेकिन आज हुआवई ने सीईएस 2017 में इस फोन का प्रदर्शन कर दिया और इसी के साथ भारत में लॉन्च करने की घोषणा भी कर दी। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन सूचना है कि जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

फोन के स्पेसिफिकेशन बात करें तो आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है।

आॅनर 6एक्स को हुआवई के किरीन 655 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली टी830-एमपी2 जीपीयू है जो बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाता है। यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प के साथ दो मॉडल में उपलब्ध है। इसके साथ फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां माइक्रोएसडी कार्ड और सिम में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

आॅनर 6एक्स को फोटोग्राफी के लिए बेहद खास है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिनमें एक 12-मेगापिक्सल का और दूसरा 2-मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर के लैस किया गया है जिस पर कंपनी है दावा है कि यह 0.3 सेकेंड की अनलॉक क्षमता रखता है। पावर बैकअप के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए आॅनर 6एक्स में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई, वाईफाई, 4.1 ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। आॅनर का यह पहला फोन है जिसमें वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। जहां तक कीमत की बात है तो 13,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।