Nokia का नया स्मार्टफोन आ रहा है इंडिया , सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Nokia को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अगले महीने यानि अगस्त में अपने दो नए फोन Nokia 6.2 और Nokia 7.2 लॉन्च करने की योजना बना रही है। लीक्स में इन दोनों ही स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की जा चुकी है। Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने हालांकि इन दोनों स्मार्टफोंस से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि Nokia अपने नए स्मार्टफोन को वैश्विक मंच के साथ ही इंडियन मार्केट में भी लाएगी।

Nokia के आगामी स्मार्टफोन को दरअसल भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट कर दिया गया है। और इस लिस्टिंग से यह भी पुख्ता हो गया है कि Nokia जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन उतारने वाली है। सर्टिफिकेशन में हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बीआईएस पर इस आगामी Nokia फोन को Nokia TA-1203 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इस फोन को Nokia 6.2 या फिर Nokia 7.2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही Nokia द्वारा घोषणा किए जाने का इंतजार भी किया जा रहा है।

Nokia 6.2

अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो Nokia 6.2 पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.1 का अपडेटेड वर्ज़न होगा। इस स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुलएचडी प्लस प्योर डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि Nokia 6.2 कंपनी का पंच-होल डिसप्ले पर बना डिवाईस होगा। Nokia 6.2 को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

nokia new smartphone listed on bis india nokia 6 2 nokia 7 2

Nokia 6.2 में इसके अलावा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। लीक्स में बताया गया है कि Nokia 6.2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Nokia 6.2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

Nokia 7.2

गौरतलब है कि हाल ही में Nokia 7.2 के केस रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया था, जिससे फोन का डिजाइन सामने आया था। लीक फोटो मॉडल नंबर TA-1198 की थीं। अगर बात करें केस रेंडर्स की तो इससे सामने आया था कि फोन में नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन के राइट ओर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन होगा। वहीं, एक तीसरा बटन भी लेफ्ट साइड में प्लेस्ड है जो कि गूगल असिस्टेंट का बटन हो सकता है।

nokia new smartphone listed on bis india nokia 6 2 nokia 7 2

Nokia 7.2 में इसके अलावा बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर का कटआउट दिया गया है। वहीं, टॉप पर 3.5एमएम ऑडियो जैक मौजूद है। अगर बात करें Nokia 7.2 के रियर की तो इसमें सर्कुल कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। इसके अलावा रेंडर में सामने आया है कि रियर पर कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा। Nokia 7.2 की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है। बहरहाल इंतजार किया जा रहा है कि कंपनी कब Nokia 6.2 या Nokia 7.2 पर से पर्दा उठाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here