Amazon Freedom Sale 2019: इन फोन पर मिलेगी दमदार छूट, जानें कब शुरू होगी सेल

Join Us icon

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडिया पर अमेजन फ्रीडम सेल की घोषणा कर दी गई है। यह सेल प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं, आम यूज़र्स के लिए सेल 8 अगस्त से शुरू होगी। इसके अलावा यह सेल 11 अगस्त तक चलेगी।

सेल शुरू होने से पहले अमेजन ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन्स पर मिलने वाली डील्स के बारे में जानकारी दे दी है। अमेजन पर होने वाली फ्रीडम सेल के दौरान सेल वनप्लस, सैमसंग, शाओमी, हॉनर और कई दूसरी कंपनियों के फोन्स पर छूट दी जाएगी। फोन्स पर मिलने वाली छूट के अलावा अमेज़न फ्रीडम सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा।

शाओमी

सबसे पहले बात करते हैं शाओमी के स्मार्टफोन्स की, जिनपर इस सेल में भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। शाओमी रेडमी वाई3 के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट को सेल के दौरान 8,999 रुपए में खरीद पाएंगे। वहीं, इसके छोटे वर्जन रेडमी वाई2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपए डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा।

वहीं, अमेज़न सेल के दौरान रेडमी 7 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपए में सेल किया जाएगा। वहीं, रेडमी 6ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,199 रुपए में बेचा जाएगा। वहीं, रेडमी 6 को 1,000 डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 7 अगस्त से शुरू होगी Honor Independence Day सेल, 14 स्मार्टफोन वेरिएंट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

नोकिया

इस सेल के दौरान एचएमडी ग्लोबल अपने नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को कम कीमत में सेल करेगी। इस दौरान नोकिया 6.1 प्लस के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपए में सेल किया जाएगा। वहीं, नोकिया 8.1 को 500 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

फ्रीडम सेल के दौरान वनप्लस 7 के साथ 3,000 रुपए का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Vivo V15, Oppo F11, Samsung Galaxy Note 9, Vivo Y12, Oppo Reno और Oppo F11 Pro जैसे हैंडसेट पर एडिशनल एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here