32MP सेल्फी कैमरा के साथ 23 अगस्त को आ रहा है Xiaomi Mi A3, ये होंगे खास फीचर्स

Join Us icon

Xiaomi की Mi सीरीज़ को लेकर काफी समय से खबर थी कि कंपनी इस सीरीज के अंदर अपने नए स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। वहीं, पिछले महीने कंपनी Mi A3 को स्पेन में इस फोन से पर्दा उठा दिया था। अब इस फोन के भारत में लॉन्चिंग डेट की जानकारी सामने आई है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi अपने लेटेस्ट एंडरॉयड वन स्मार्टफोन Mi A3 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 23 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि Mi A3 पिछले साल लॉन्च हुए Mi A2 का अपग्रेडेड वर्जन है। अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो इसमें बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बाएं पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है।
Xiaomi Mi A3 launch triple rear camera 32mp selfie camera specs price
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi A3 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.088-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को ड्रॉपनॉच डिसप्ले कहा है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह ​फोन ​इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Mi A3 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है।

Mi A3 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो स्पेन में 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी के दो स्टोरेज वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Xiaomi Mi A3 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi A3 सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर ​तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इनमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही शाओमी का यह नया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए Mi A3 क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here