64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक

Join Us icon

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इसके लॉन्च की अधिकारिक पुष्टी भी कर दी थी और यह भी साफ कर दिया था कि 29 अगस्त को इससे पर्दा उठा दिया जाएगा। इसके लिए चीन में एक इवेंट का आयोजन भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा यह भी जानकारी दी गई थी कि यह Xiaomi का पहला फोन होगा जिसमें 64MP का कैमरा देखन को मिलेगा। कंपनी सैमसंग सेंसर का उपयोग करेगी। वहीं लॉन्च से एक दिन पहले Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 की पूरी जानकारी लीक हो गई है। इसके साथ ही फोन का प्राइस और रैम वेरियंट भी आ गया है। इस लीक में यह जानकारी दी गई है कि जहां रेडमी नोट 8 प्रो में 64MP का कैमरा देखने को मिलेगा और नोट 8 वेरियंट में 48MP का कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले हम Xiaomi Redmi Note 7 Pro और Note 7S में भी 48MP कैमरे को देख चुके हैं।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 के स्पेसिफिकेशन
कैमरे के अलावा आज के लीक में इस बात का खुलासा किया गया है कि इन फोंस में 6.53-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी आईपीएस एलसीडी का उपयोग करने वाली है जो 1080+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ होगा। पहले भी नोट फोन फुल एचडी+ रेजल्यूशन के साथ ही उपलब्ध हुए हैं। वहीं फोन में आपको टियर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड होगा। इसे भी पढे़ें: Samsung Galaxy A70s सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 8 Pro price leaked specs launch 64 mp rear quad camera mediatek helio g90t

Redmi Note 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेंसर होगा। जहां मेन कैमरा 64MP का दिया जाएगा और कंपनी सैमसंग जीडब्लयू1 सेंसर का उपयोग करने वाली है। यह सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ होगा। वहीं दूसरा सेंसर 8MP का होगा जो अल्ट्रा वाइड एंगल का काम करेगा। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2MP का मिलेगा और एक माइक्रो लेंस होगा। इसे भी पढे़ें: Vivo Z1X बेहद जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

रही बात Redmi Note 8 Pro की तो इसमें भी आपको ट्रिपल कैमरा सेंसर देखन को मिलेगा। अंतर सिर्फ मेन कैमरे का होगा। मुख्य कैमरा 64MP के बजाए 48MP का ही होगा। बाकी सेंसर समान होंगे।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी के अलावा 3.5एमएम ऑडियो जैक भी मिलेगा। इसे भी पढे़ें: 4000एमएएच बैटरी, 3जीबी रैम व डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A10s, कीमत 9,499 से शुरू

हालांकि इस बात की पहले ही चर्चा थी कि इस बार Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिपसेट पर उपलब्ध होगा और आज के इस लीक में इस बात की पुष्टी भी कर दी गई है। वहीं दूसरा मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 पर काम करेगा जो हाल में शाओमी मी ए3 में देखा गया है। जो खास बात कही जा सकती है यह कि इस बार रैम वेरियंट ज्यादा देखने को मिलेगा। पिछली बार जहां रेडमी नोट 7 प्रो में 4GB और 6GB था वहीं इस बार 6GB और 8GB का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही मैमोरी के लिए 64GB और 128GB मिलेगी। रेडमी नोट 8 में सिर्फ 4GB रैम और 64GB मैमोरी की ही देखने को मिलेगी।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 का प्राइस
Xiaomi Redmi Note 8 Pro के प्राइस की बात करें तो 6GB रैम और 64GB मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 1,800 युआन होगी जो भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 18,000 रुपये के बराबर है। वहीं 8GB रैम वेरियंट की कीमत 2,100 यूआन अर्थात 21,000 रुपये के बराबर होगी। इसी तरह Redmi Note 8 Pro के शुरुआती मॉडल की कीमत 1,200 यूआन होगी जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार 12,000 रुपये के बराबर है।

सोर्स: gsmarena

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here