
गूगल ने इस साल मई में आयोजित हुई वार्षिक बैठक Google I/O 2019 में एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया था। जिसे हाल ही में Android 10 का नाम दिया गया था। वहीं, अब Android 10 को सभी पिक्सल फोन के लिए रिलीज कर दिया गया है।
पिक्सल सीरीज के अंदर Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel, और Pixel XL शामिल हैं। इसके अलावा यूज़र्स चाहें तो ओवर द एयर अपडेट के रोल आउट का इंतज़ार कर सकते हैं। आपके पास ओटीए अपडेट फाइल्स को साइडलोड करने का भी ऑप्शन मौजूद रहेगा।
बता दें कि इससे पहले एंडरॉयड 10 को इस साल मार्च महीने में Android 10 बीटा प्रोग्राम के नाम से पेश किया गया था। वहीं, कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम Android Q नहीं, बल्कि Android 10 दिया था। इसके साथ ही गूगल ने अपना 10 साल पुरानी परंपरा खुद ही तोड़ी दी थी। वहीं, कंपनी ने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी ने यूजर्स की समझ के लिए काफी आसान बनाने की कोशिश की है।
ऐसे करें डाउनलोड
अगर आपके पास पिक्सल स्मार्टफोन है तो आप एंड्रॉयड 10 ओटीए अपडेट का इंतज़ार कर सकते हैं, या नए अपडेट की जांच सेटिंग्स > सिस्टम > सिस्टम अपडेट्स में जा कर सकते हैं। पिक्सल सीरीज के अलावा दूसरे स्मार्टफोन्स के लिए भी जल्द एंडरॉयड 10 अपडेट को पेश कर दिया जाएगा।
फीचर्स
Android 10 में वाइड थार्क थीम दी गई है। इससे आखों पर जोर कम पड़ता है और बैटरी लाइफ की बचत होती है। यूज़र्स सेटिंग्स > डिसप्ले में जाकर सिस्टम वाइड डार्क थीम को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसे नए क्विक सेटिंग्स टाइल या बैटरी सेवर को टर्न ऑन करके भी एक्टिव किया जा सकता है। इसके अलावा नए ऑपरेटिंग सिस्टम में और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल्स दिए गए हैं। साथ ही इस नए ओएस में लोकेशन कंट्रोल्स, फोकस मोड, लाइव कैप्शन और बबल नोटिफिकेशन्स जैसे फीचर्स हैं।


















