
Lenovo ने आज भारतीय बाजार में अपने Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। लेनोवो ज़ेड6 प्रो पहले से ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट नए डिवाइस है। आइए आगे जानते हैं इन दोनों फोन्स के बारे में सबकुछ।

Lenovo K10 Note की स्पेसिफिकेशन्स
लेनोवो के इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 19:5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी/6जीबी रैम और 64जीबी/128जीबी की स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए Lenovo K10 Note में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। सेटअप की बात करें तो इसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर सुपरर बोके इफेक्ट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 4,040एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।
Lenovo A6 Note की स्पेसिफिकेशन्स
Lenovo A6 Note में 6.09-इंच के एचडी+ डिसप्ले दी गई है। जो कि 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। वहीं, डिसप्ले K10 Note की तरह वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया है। डिवाइस में फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा लेनोवो के6 नोट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही यह फेस अनलॉक सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ यह एक डुअल कैमरा फोन है। इसके रियर पर दो 13-मेगापिक्सल के सेंसर हैं। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत
Lenovo के नए नोट डिवाईसेज़ की कीमत की बात करें तो Lenovo K10 Note के 4जीबी रैम वेरिएंट को जहां 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपये में बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन 16 सितंबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
इसी तरह Lenovo A6 Note को कंपनी की ओर से 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Lenovo A6 Note देश में 11 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















