
Samsung Galaxy M30s को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा जारी थी। वहीं हाल में इस फोन को ऑनलाइन स्टोर अमेज़न इंडियो पर लिस्ट भी कर दिया गया है जहां यह जानकारी दी गई है कि इस फोन को 18 सितंबर को भरतीय में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी वहां उपलब्ध नहीं है। परंतु आज सैमसंग के सिनियर वाइस प्रसिडेंट, स्मार्टफोन बिजनेस असीम वारसी ने इस फोन से जुड़े कई फीचर्स का खुलासा कर दिया और साथ ही साथ उन्होंने आने वाले नए एम सीरीज फोन की भी थोड़ी जानकारी दी है।
Samsung Galaxy M सरीजी के बारे में बताते हुए असीम वारसी ने कहा कि “दिवाली तक Samsung Galaxy M सीरीज में 3 फोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी सबसे पहले Galaxy M30s को पेश करने वाली है। इसके बाद M10s मॉडल आएगा। वहीं आगे चलकर Galaxy M30 का एक नया वेरियंट भी पेश किश जाएगा।” इसे भी पढ़ें: Reliance Jio के 3 साल पूरे, जानें कंपनी की 30 बड़ी उपलब्धियां

उन्होंने आगे कहा कि “तीनों फोन तीन प्राइस सेग्मेंट में होंगे। जहां Samsung Galaxy M30s को 15 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये के बजट में पेश किया जाएगा। वहीं Galaxy M10s की कीमत 10 हजार रुपये से कम की होगी। जहां तक M30 के नए वेरियंट की बात है तो यह फोन 10 हजार से 15 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध होगा।”
गैलेक्सी एम सीरीज पोर्टफोलियो के साथ ही वारसी ने Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन की भी थोड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि “यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें 6,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ यह फोन में आपको 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध होगा।” इसे भी पढ़ें: Exclusive : Vivo V17 Pro की रियल फोटो देखें सबसे पहले यहां, डुअल पॉप-अप के साथ होगा क्वॉड रियर कैमरा

जहां तक फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात है तो कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें 6.4-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। सैमसंग के दूसरे फोन की तरह इसमें आपको इनफिनिटी यू डिसप्ले दिया गया है। हालांकि कंपनी ने अब तक प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना जरूर बताया है कि यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 9611 चिपसेट पर आधारित होगा। इस फोन में 2.3गीगाहट्र्ज् का आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होंगे सैमसंग के 5 शानदार फोन
हालांकि अब तक रैम और और मैमोरी की जानकारी नहीं है लेकिन अब तक लीक के माध्यम से हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी और फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। सबसे पहले 91मोबाइल्स ने गैलेकसी एम30एस की लीक प्रकाशित की थी जिसके अनुसार इस फोन आपको ट्रिपल स्लॉट देखेने को मिलेगा। फोन में दो सिम के साथ आप एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर पाएंगे। रही बात एम10एस की तो इस फोन को डुअल कैमरे के साथ पेश किया जाएगा।


















