Samsung का पहला 64 MP कैमरे वाला फोन Galaxy A70s आया सामने, डिजाईन का हुआ खुलासा

Join Us icon

Samsung Galaxy A70s लगातार टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस फोन को लेकर लगातार कोई न कोई लीक या डिटेल सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते ही Galaxy A70s को Samsung की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर देखा गया था जिसके बाद यह पुख्ता हो गया था कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी ए70एस को भारतीय बाजार में उतारेगी। वहीं अब Samsung Galaxy A70s को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

Samsung Galaxy A70s की टेना लिस्टिंग में हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जिक्र नहीं किया गया है लेकिन इस वेबसाइट ने Galaxy A70s के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही साईड पैनल्स की फोटो शेयर करते हुए इस फोन के डिजाईन का खुलासा भी कर दिया है। टेना लिस्टिंग से यह बात और भी प्रबल हो गई है कि Samsung Galaxy A70s जल्द ही टेक बाजार में एंट्री ले सकता है।

Samsung Galaxy A70s photo design leaked triple rear camera infinity u display

ऐसी होगी लुक

Samsung Galaxy A70s की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन इनफिनिटी ​नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि फोन की नॉच की शेप ‘यू’ होगा या ‘वी’ यह अभी फोटो में साफ नहीं हो पाया है। Galaxy A70s का बैक पैनल पर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A50s स्मार्टफोन जैसी ही है। कंपनी ने इस फोन को भी​ प्रि​ज़म कट डिजाईन पर बनाया है। टेना पर फोन को ब्लैक या ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Vivo U10 कल होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 8000 रुपये के करीब

Galaxy A70s के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A70s के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है ऐसे में साफ हो जाता है कि यह डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

91मोबाइल्स पहले ही बता चुका है कि इंडिया में इस स्मार्टफोन को 32,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A70s को 6.7-इं​च डिसप्ले लॉन्च किया जा सकता है और फोन में 4400एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं Samsung Galaxy A70s को लेकर यह बात भी लगभग पुख्ता मानी जा रही है कि सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64 MP के रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल का सेंसर लाए हैं, वहीं Samsung Galaxy A70s में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A70s photo design leaked triple rear camera infinity u display

बेंचमार्किंग लिस्टिंग

Samsung Galaxy A70s को गीकबेंच पर कल यानि 8 अगस्त को लिस्ट किया गया है जहां फोन का मॉडल नंबर SM-A707F है। गीकबेंच पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन SM6150 यानि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गीकबेंच पर Galaxy A70s में 6जीबी की रैम मैमोरी बताई गई है। वहीं स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A70s को सिंगल-कोर में 2365 स्कोर और मल्टी-कोर में 6372 स्कोर प्राप्त हुआ है।

वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स

वाई-फाई अलायंस पर Samsung Galaxy A70s को SM-A707F/DSM मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 27 अगस्त की ही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी इस स्मार्टफोन को SM-A707F मॉडल नंबर के साथ ​ही लिस्ट देखा गया था। वाई-फाई अलायंस पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित बताया गया है जो सैमसंग की ही कस्टम वन यूआई स्कीन पर काम करेगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। वहीं लिस्टिंग से फोन में डुअल-बैंड (2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई सपोर्ट दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here