
Google आने वाली 15 अक्टूबर को Google Event 2019 की शुरूआत कर रही है जो न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होगा। कपंनी बता चुकी है कि इसी ईवेंट के मंच से पिक्सल सीरीज़ के नए फोन Pixel 4 और Pixel 4 XL लॉन्च किए जाएंगे। इस ईवेंट को Made by Google के नाम से प्रमोट किया जा रहा है और इस दिन कंपनी पिक्सल स्मार्टफोंस के साथ ही Pixelbook 2 और Google Home जैसे अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है। पिछले कुछ दिनों में Pixel 4 और Pixel 4 XL को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन के डिजाईन का स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब लॉन्च से पहले ही Pixel 4 सीरीज़ की कीमत का खुलासा भी हो गया है।
यह होगी कीमत
Google Pixel 4 सीरीज़ का खुलासा प्रसिद्ध टिपस्टर ईवान ब्लास ने किया है। इनकी मानें तो Pixel 4 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 1,049.95 कैनेडियन डॉलर और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199.95 कैनेडियन डॉलर में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 55,900 रुपये और 63,900 रुपये के करीब होगी। इसी तरह Pixel 4 XL के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199.95 कैनेडियन डॉलर और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1359.95 कैनेडियन डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह मूल्य इंडियन करंसी अनुसार 63,900 रुपये और 72,500 रुपये के करीब होगा।
![]()
ऐसा होगा डिजाईन
Google Pixel 4 XL के डिजाईन की शुरूआत फोन के फ्रंट पैनल से करें तो यह फोन नॉच-लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। Pixel 4 XL दोनों साईड से जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे और उपर की ओर हल्का बॉडी पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर मौजूद बॉडी पार्ट पर बीच में स्पीकर दिया गया है तथा साईड में एक सेल्फी कैमरा सेंसर और एक फेस रेक्ग्नेशन सेंसर मौजूद है। सामने आई फोटो में डिसप्ले को राउंड कॉर्नर वाली दिखाया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A20s इंडिया में लॉन्च, Realme – Xiaomi को मिलेगी टक्कर
Pixel 4 XL के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर चौकोर आकार का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर अन्य कोई भी सेंसर मौजूद नहीं है तथा नीचे की ओर Google का लोगो लगा हुआ है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जिसके ठीक नीचे सिम स्लॉट स्थित है। वहीं वॉल्यूम रॉकर फोन के बाएं पैनल पर दिया गया है। Google Pixel 4 XL यूएसबी टाईपी सी पोर्ट सपोर्ट करेगा।
![]()
स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 4 XL की फोटोज़ से पता चला है कि इसमें ‘Smooth Display’ मोड दिया जाएगा जिससे फोन की डिसप्ले रिफ्रेश रेट 60हर्ट्ज़ से 90हर्ट्ज़ तक हो जाएगी। वहीं लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.23 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करेगा। वहीं Pixel 4 में 5.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मॉडल्स में 3040 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले दी जाएगी। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही लीक हुई OPPO K5 की कीमत और वेरिएंट्स
Pixel 4 XL में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस इस फोन में देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 4 में 2800एमएएच और Pixel 4 XL में 3700एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

















