गूगल को पसंद है विंग कमांडर अभिनंदन पर बना ये गेम, Best Game के लिए हुआ नॉमिनेट

Join Us icon

प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड यानी पबजी गेम की लोकप्रियता आज किसी से छुपी नहीं है। वहीं, हाल ही में मोबाइल पर आए Call of Duty भी यूजर्स के बीच काफी पंसद किया गया था। लेकिन, गूगल को इस गेम के अलावा इंडियन एयरफोर्स का विडियो गेम Indian Air Force: A Cut Above पसंद आया है। इसलिए इस गेम को गूगल ने Best Game-2019 के ‘यूजर्स चॉइस गेम’ कैटिगरी में नॉमिनेट किया है।

इस सफलता के बाद भारतीय एयरफोर्स काफी खुश है। सफलता से खुश होते हुए एयरफोर्स ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से यूजर्स से अपील की है कि वह इस 3D गेम को जिताने लिए वोट करें, जिससे यूजर्स चॉइस गेम कैटिगरी 2019 का मेडल इस गेम को मिले। इस गेम में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की लुक वाला प्लेयर प्लने उड़ाता है।

गौरतलब है कि इस साल 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने हवाई हमलों की कोशिश की थी। इसके बाद भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान हवा में हुई लड़ाई में अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया और अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था। अभिनंदन लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहे और इसके बाद पाकिस्तान से वह रिहा होकर इंडिया आए।

बता दें कि अभिनंदन के रिहा होन के बाद इस मोबाइल गेम को इसी साल 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इस गेम का मकसद था कि वह युवाओं को इंडियन एयरफोर्स की तरफ आकर्षित करे, जिससे देश सेवा जा जज्बा जागे। इस बात को पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने गेम को लॉन्च के समय कहा था।

गौरतलब है कि गेम को लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं। लेकिन, इसमें यूजर्स को अपना फैन बना दिया है। प्ले स्टोर पर अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। हालांकि, डाउनलोडिंग के मामले में यह अभी पबजी और कॉल ऑफ ड्यूटी से काफी पीछे है।

यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल गेम है, जिसमें प्लेयर्स को इंडियन एयरफोर्स द्वारा किए जाने वाले कॉम्बैट मिशन्स का शानदार वर्चुअल एक्सपीरियंस मिलता है। गेम में प्लेयर्स को असली पायलट का फील दिलाने की कोशिश की गई है।

गेम खेलने वाले प्लेयर्स को फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर उड़ाते हुए दुश्मन को खत्म करना होता है। गेम में एयरफोर्स में मौजूद अलग-अलग तरह के एयरक्राफ्ट को उपलब्ध कराया गया है जिसे प्लेयर्स यूज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here