
Vivo ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘एस सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Vivo S5 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में उतारा गया है जो डायमंड शेप वाले रियर कैमरा सेटअप पर बना है। ऐसी ही कैमरा शेप वाला एक नया स्मार्टफोन कल फिलिपिंस में लॉन्च हुआ है, जिसका नाम है Vivo S1 Pro. वीवो का यह नया स्मार्टफोन पिछले दिनों लीक हुए Vivo V17 जैसे डिजाईन पर बना है। माना जा रहा है कि फिलिपिंस में लॉन्च हुआ Vivo S1 Pro ही आने वाले दिनों में इंडिया में Vivo V17 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo S1 Pro लुक
फोन के बैक पैनल की बात पहले करें तो यहां पैनल के बीच में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो ‘डायमंड शेप’ में है। इस कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। तीन सेंसर जहां वर्टिकल शेप में मौजूद है वहीं चौथा सेंसर इन तीनों सेंसर के दाईं तरफ है। कैमरा सेंसर्स के बाईं तरफ ‘म्यूज़िक वेव’ जैसा साईन बनाया गया है। कैमरा सेटअप की डायमंड शेप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर नीचे वर्टिकल शेप में Vivo Camera & Music लिखा हुआ है।

Vivo S1 Pro के बैक पैनल पर किसी तरह का फिंगरप्रिंट या सिक्योरिटी सेंसर नहीं दिया गया है और यह डिवाईस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है। डिसप्ले के नीचे की थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम बटन और पावर रॉकर दिया गया है और नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
क्वॉड कैमरा
फोन के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Vivo S1 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का जीएम1 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo S1 Pro एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo S1 Pro स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo S1 Pro को कंपनी ने इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनअच 9.2 ओएस पर पेश हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।

Vivo S1 Pro को फिलिपिंस में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Vivo S1 Pro में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो फिलिपिंस में इस फोन को PHP 15,999 यानि तकरीबन 22,600 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा Vivo S1 Pro फैंसी स्काई और नाईट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















