OPPO लाया बिल्कुल नया Color OS 7, बदलेगा फोन यूज़ करने का अनुभव, जानें क्या है खास फीचर्स और कैसे करेगा काम

Join Us icon

कई लोग कहते हैं कि अलग-अलग ब्रांड्स के कई स्मार्टफोंस ऐसे होते हैं जो समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं। फोन में रैम, स्टोरेज, कैमरा, चिपसेट व डिजाईन सभी एक जैसे होते हैं लेकिन फिर भी वह एक दूसरे से अलग कैसे होते हैं? स्मार्टफोंस में स्पेसिफिकेशन्स समान होते हुए भी जो चीज उन्हें अलग बनाती है वह है फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम। अलग-अलग स्मार्टफोन कंपनियों के पास अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम हैं, जिन्हें शार्ट में OS कहा जाता है। आज इंडिया में अपने स्मार्टफोंस को अलग पहचान देते हुए टेक कंपनी OPPO ने नया ऑपरेटिंग सिस्टम Color OS 7 ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। Color OS 7 के आने से इस ओएस से लैस होने वाले OPPO स्मार्टफोन कई नए व आर्कषक फीचर्स से लैस होंगे। आईये जानते हैं क्या खास है OPPO के Color OS 7 में और कैसे करेगा यह काम।

बदलेगी फोन की लुक

OPPO Color OS 7 में कंपनी ने यूजर्स के लिए नयापन शामिल किया है। इस ओएस से लैस होने वाले स्मार्टफोंस में ऐप आइकन्स की शेप और स्टाईल को अपनी मर्जी अनुसार बदला जा सकेगा। आइकन्स को चौकोर, ओवल व राउंड शेप का बनाया जा सकेगा तथा आइकन्स का साईज़ भी यूजर अपनी पसंद के हिसाब से बदल पाएंगे। Color OS 7 में Oppo ने स्मार्टफोंस में नए वालपेपर शामिल किए हैं जो आर्टिस्टिक व डायनामिक होंगे।

OPPO Color OS 7 officially launched in india dark mode docvault UI privacy features

Color OS 7 के साथ ही नई थीम्स भी जारी की गई हैं जो इस ओएस का शुरूआती यूज़ करने वाले लोगों को मुफ्त में प्राप्त होगी। वहीं साथ ही Oppo की ओर से इस ओएस में नए एनिमेशन्स भी डाले हैं, ​जैसे फोन को चार्जिंग पर लगाने पर अलग-अलग चार्जर की वॉट के हिसाब से चार्जिंग एनिमेशन भी अलग तरह का आएगा। इसी तरह मौसम का हाल बताने के दौरान वैदर एनिमेशन को टच करने पर यह स्लो व फास्ट भी होगा तथा मौसम के हिसाब से ही एनिमेशन दिखाएगा।

साउंड इफेक्ट

OPPO Color OS 7 में कंपनी ने साउंड इफेक्ट्स को भी पहले से बेहतर बनाया है। इसमें फोन की रिंगटोन, मैसेज टोन, नोटिफिकेशन्स टोन से लेकर की-पैड साउंड, अलार्म इत्यादि शामिल है। कंपनी का कहना है कि नए Color OS में बैकग्राउंड न्वाइज़ भी बेहतर शार्प और साफ सुनाई देगा; जैसे चलने की आवाज, बारिश की आवाज व पानी की आवाज इत्यादि ​भी फोरग्राउंड म्यूज़िक के साथ सराउंडिंग अनुभव देगी।

OPPO Color OS 7 officially launched in india dark mode docvault UI privacy features

3 फिंगर टच

स्मार्टफोन में आमतौर पर एक उंगली और दो उंगली से काम किया जाता है, लेकिन Color OS 7 में Oppo ने 3 फिंगर टच को भी अपडेट किया है। इस फीचर में 3 उंगलियों को फोन स्क्रीन पर स्क्रॉल डाउन करके स्क्रीनशॉट लिया जा सकेगा। स्क्रीनशॉट में जो डिसप्ले खुली हो सिर्फ वही कैप्चर होती है, लेकिन Color OS 7 में 3 उंगलियों को डिसप्ले पर रखकर नीचे की ओर स्क्रॉल करते रहने से विजिबल कंटेंट के नीचे मौजूद कंटेंट भी स्क्रीनशॉट में कैप्चर हो जाएगा। इसी तरह पूरी चैटिंग में से सिर्फ एक मैसेज का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो 3 उंगलियों को डिसप्ले पर लॉन्ग प्रेस करके सलेक्टिड कंटेंट को स्क्रीनशॉट में कैप्चर कर सकते हैं। Modal pages फीचर में फोन की बड़ी स्क्रीन होने बावजूद डिसप्ले को अपने आराम के हिसाब से स्क्रीन पर छोटा व बड़ा भी किया जा सकता है।

Dark mode

OPPO ने Color OS 7 में बहुचर्चित डार्क मोड को भी शामिल किया है। कंपनी का दावा है कि Color OS 7 में मौजूद डार्क मोड ‘आई प्रोटेक्शन मोड’ के साथ आएगा जिसमें डिसप्ले की सेच्युरेशन ​डीम रहेगी। Color OS 7 में डार्क मोड का यूज़ हरेक ऐप में किया जा सकेगा। फोन में प्री-लोडेड ऐप के अलावा जो भी थर्ड पार्टी ऐप इंस्टाल की जाएगी, उनमें भी डार्क मोड काम करेगा। OPPO के अनुसार Color OS 7 में डार्क मोड का यूज़ करने पर बैटरी की खपत 38 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

OPPO Color OS 7 officially launched in india dark mode docvault UI privacy features

यूजर इंटरफेस हुआ फास्ट

OPPO Color OS 7 में कंपनी ने UI को भी एडवांस किया है। इसके चलते ऐप्स बेहद तेजी से ओपेन हो सकेगी। वहीं मल्टी ऐप्स का यूज़ भी फास्ट और लैग फ्री रहेगा। Color OS 7 में फास्ट यूआई के चलते गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूथ रहेगा तथा गेम खेलने के दौरान ‘ऐप लॉन्च’ पहले की अपेक्षा 25 प्रतिशत तक फास्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Xiaomi का धमाल, महज 1 महीने में बेचे 10 लाख Redmi Note 8 और Note 8 Pro स्मार्टफोन

Color OS 7 में ऐप स्वीचिंग काफी स्मूथ हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि यूआई को एडवांस करने के बाद OPPO फोंस में रैम को 40 प्रतिशत तक बूस्ट किया जा सकेगा तथा सिस्टम रिस्पांस भी 30 प्रतिशत तक तेज हो जाएगा। इसी तरह फ्रेम रेट में 19 प्रतिशत तथा टच रिस्पांस में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं Color OS 7 में FPS यानि फ्रेम पर सेकेंड रेट भी हाई और स्टेडी रहेगी।

फोटोग्राफी होगी आसान व अटरेक्टिव

OPPO Color OS 7 में फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने 2.0 AI beautification को पेश किया है। यह मोड इनडोर व आउटडोर दोनों कंडिशन्स में शार्पनेस, लाइट व फाईन टोन को जज कर बेहतरीन फोटो कैप्चर करेगा। नए ओएस में फोटोग्राफी के लिए अल्ट्रा डार्क मोड भी शामिल किया गया है जो रात में खींची फोटोज में न्वाइज़ रिडक्शन कर ब्राइटनेस इम्प्रूव करेगा। कंपनी का दावा है कि Color OS 7 में कैमरा स्टार्टअप और शटर स्पीड पहले से फास्ट हो जाएगी। वहीं वीडियोज़ के लिए OPPO ने Color OS 7 में Soloop को पेश किया है।

OPPO Color OS 7 officially launched in india dark mode docvault UI privacy features

प्राइवेसी

यूजर प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए OPPO ने Color OS 7 में Personal information protection को शामिल किया है। इस फीचर के चलते फोन और उसमें मौजूद सभी ऐप्स को लॉक किया जा सकता है जो सिर्फ पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से ही खुलेगी। जो यूजर पूरी ऐप को लॉक न करते हुए सिर्फ कुछ खास फाइल्स ही छिपाना चाहते हैं उनके लिए भी यह फीचर काम का रहेगा तथा सलेक्टेड फाइल्स को लॉन्च कर हाईड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला 60x Super Zoom और 64MP सेंसर वाला स्मार्टफोन Vivo X30 देने वाला है दस्तक, बदल देगा कैमरे की परिभाषा

Color OS 7 में OPPO ने Doc vault को भी पेश किया है जिसमें किसी भी सरकारी कागजात या आईडी कार्ड्स को डिजीटली Doc vault में सेव करके रखा जा सकेगा। बता दें​ कि Doc vault सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा इसमें डाक्यूमेंट्स रखे जाने के बाद यदि आपके पास ड्राईविंग लाइसेंस या आधार कार्ड इत्यादि नहीं हैं तो भी Doc vault में सेव डाक्टूमेंट पूरी तरह से वैध माने जाएंगे।

ये OPPO फोन होंगे Color OS 7 पर अपडेट :-

OPPO Color OS 7 officially launched in india dark mode docvault UI privacy features

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here