Nokia का सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.3 इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत 8,199

Join Us icon

Nokia के लो बजट स्मार्टफोन Nokia 2.3 को लेकर पिछले दिनों ही पुष्टि हुई थी कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। वहीं, अब ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने इस डिवाइस को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। डिवाइस को इंडिया से पहले 109 यूरो (करीब 8,600 रुपए) में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।

कीमत और उपलब्धता

Nokia 2.3 को कंपनी ने Cyan Green, Sand और Charcoal कलर ऑप्शन में पेश किया है। डिवाइस 27 दिसंबर से कंुनी की वेबसाइट पर सेल किया जाएगा। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स Croma, Reliance, Sangeetha, Poorvika, Big C और MyGnd पर खरीदा जा सकेगा। डिवाइस के 2GB/32GB वेरिएंट की कीमत 8,199 रुपए है। Nokia.com/phones [https://www.nokia.com/phones/en_in/nokia-2

ऑफर्स

Jio सब्सक्राइबर्स को नोकिया 2.3 खरीदने पर 7,200 रुपए का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को क्लियरट्रिप के 3,000 रुपए के वाउचर और 2,000 रुपए जूमकार से डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर जियो के नए व पुराने यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो नोकिया के इस बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) इन-सेल डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वहीं, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर है। Nokia 2.3 में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिए गए हैँ। वहीं, स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी मिलेगी। नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here