
कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि Reliance Jio ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया है और अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट कर रही है। वहीं अपने Jio Fiber यूजर्स के लिए Reliance Jio ने 6 नए और शानदार डाटा वाउचर्स को बाजार में उतारा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार कंपनी ने जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए 6 डाटा वाउचर पेश किए हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 101 रुपए, 251 रुपए, 501 रुपए, 1,001 रुपए, 2,001 रुपए और 4,001 रुपए है। हालांकि, इन वाउचर से आपके प्लान की वैधता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
इन प्लांस को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन वाउचर में मिलने वाला डाटा बचने पर अगले महीने कैरी फॉरवर्ड नहीं होगा। इसलिए आपको यह डाटा खत्म करना ही होगा।

Jio Fiber सब्सक्राइबर्स इन डेटा वाउचर्स को खरीदने पर अतिरिक्त डाटा पाएंगे। यह डाटा जियो फाइबर के मौज़ूदा प्लान के साथ मिलने वाले डाटा से एडिशनल तौर पर एड होगा। अगर बात करें इन वाउचर में मिलने वाले डाटा की तो 101 रुपए में यूजर्स को 20 जीबी, 251 रुपए में 55 जीबी, 501 रुपए में 125 जीबी, 1,001 रुपए में 275 जीबी, 2,001 रुपए में 650 जीबी और 4,001 रुपए में 2000 जीबी डाटा मिलेगा।
गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ समय पहले कंपनी की ओर से 351 रुपये और 199 रुपये के दो Jio Fiber प्लान पेश किए थे। 351 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान ‘FTTX Monthly Plan-PV-351’ नाम के साथ पेश किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, 351 रुपये वाला प्लान एक महीने की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Jio के इस प्लान की कीमत तो 351 रुपये है, लेकिन खरीदते वक्त GST को मिलाकर यह प्लान 414 रुपये के करीब पड़ेगा। वहीं इस प्लान का लाभ सिर्फ स्पेशल टैरिफ वाउचर के रूप में ही उठाया जा सकेगा।

वहीं, अगर बात करें FTTX Weekly Plan- PV–199 नाम के प्लान की तो यह एक साप्ताहिक प्लान है जो 7 दिनों की वैधता के साथ आता है। बताते चलें कि यहां भी 199 रुपये की कीमत के साथ GST को अलग से चुकाना होगा, जिसके साथ इस प्लान की कीमत 234 रुपये के करीब हो जाएगा। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्लान एक टॉप-अप वाउचर है और इसका यूज़ भी सिर्फ वहीं Jio Fiber यूजर कर पाएंगे जो पहले से किसी प्लान का उपभोग कर रहे हैं।
बता दें कि Reliance Jio HD/4K LED TV और 4K Setup Box को कंपनी के Jio Fiber ब्राडबैंड के साथ फ्री में दे रही है। यानि Jio Fiber खरीदने पर यूजर्स को टेलीविज़न और सेटअप बॉक्स मुफ्त में पाने का मौका मिलेगा। कंपनी की स्कीम के तहत जियो फाइबर का वार्षिक प्लान लेने पर यूजर्स को यह मुफ्त की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अपने इस प्लान का नाम ‘Jio Forever Annual Plan’ रखा है।


















