
पिछले कुछ माह में जितनी खबर सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर आई है शायद ही उतनी खबर किसी और फोन को लेकर देखने को मिली हो। कुछ दिन पहले ही इस फोन के प्रोसेसर और रैम की बात की गई थी। वहीं आज एक टिप्सर द्वारा फोन के कीमत की जानकारी दी है। खबर के अनुसार इस बार कंपनी फोन को महंगा रख सकती है। पिछले साल सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज को लॉन्च किया था। उस वक्त भारत में फोन की शुरुआती कीमत 49,000 रुपये थी जबकि इस साल लॉन्च होने वाला सैमसंग गैलेक्सी एस8 थोड़ा महंगा हो सकता है और गैलेक्सी एस8 की शुरुआती कीमत 850 यूएस डॉलर अर्थात 58,000 रुपये तक हो सकता है।
जानें सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के 9 शानदार फीचर्स
हालांकि पहले खबर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा लेकिन टिप्सर रिसियोलो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस8 का प्रदर्शन फरवरी के अंत में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के दौरान प्रदर्शित हो कर सकती है। हालांकि यह भी दावा किया गया है कि इसे लॉन्च एक महीने बाद किया जाएगा।
#S8 is READY & will be present to mwc,though NOT showcased to big public.. Little bird told me 3/29 , available w17, from 849 !!! #galaxyS8
— Ricciolo (@Ricciolo1) January 16, 2017
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 को दो संस्करण में लॉन्च किया जाएगा एस8 और एस8 प्लस। जहां गैलेक्सी एस8 में 5.7—इंच की क्वाडएचडी डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं एस8 प्लस में 6—इंच की स्क्रीन हो सकती है। प
एलजी ने लॉन्च किया 13-मेगापिक्स्ल कैमरे वाला फोन एक्स300, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी एस8 को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 835 और एक्सनोस 8895 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। 8895 चिपसेट से लैस हो सकता है। एक मॉडल 8जीबी की रैम का हो सकता है। खबर के अनुसार कपंनी 256जीबी मैमोरी में भी फोन को पेश कर सकती है।





















