
OPPO ने भारत में अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के तहत सितंबर महीने में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 शामिल थे। ये दोनों ही डिवाईस क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर उतारे गए थे जो आज ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। Oppo A9 जहां 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरज और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर बाजार में उतारा गया था वहीं Oppo A5 को 3जीबी रैम + 64जीबी तथा 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट पर लॉन्च किया गया था। वहीं आज ओपो ए5 2020 को और भी ताकतवर बनाते हुए OPPO ने इस डिवाईस का एक और नया वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट को 6 जीबी रैम मैमोरी तथा 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर मार्केट में उतारा गया है।
Oppo A5 2020 के इस नए वेरिएंट की जानकारी द मोबाइल इंडियन वेबसाइट के जरिये सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस नए वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन वेरिएंट 14,990 रुपये की कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। Oppo A5 2020 के पहले से मौजूद वेरिएंट्स की बात करें तो फोन का 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 12,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसे अब 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 13,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
Oppo A5 2020
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A5 2020 को 720 x 1,600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Oppo A5 2020 दो वेरिंएट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Exclusive: Vivo, Realme, Oppo और Samsung फोन अब नहीं होंगे ऑनलाइन एक्सक्लूसिव
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A5 2020 में 8-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

Oppo A5 2020 के दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह बेसिक कनेक्टिविटी व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही Oppo A5 2020 में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन को डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A30s फिर हुआ 1,000 रुपये सस्ता, जानें अब कितने में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन
Oppo A9 2020 के बारे में बात करें तो इस फोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम + 128जीबी वेरिएंट शामिल है। फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट 15,990 रुपये तथा 8जीबी रैम वेरिएंट को 18,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।


















