फोल्डेबल फोन Huawei Mate Xs को मिला 3C सर्टिफिकेशन, 65W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

सैमसंग की तरह ही चीन की स्मार्टफोन कंपनी Huawei भी अपने दूसरे फोल्डेबल डिवाइस को पेश करने की योजना बना रही है। Huawei का अपकमिंग फोन Mate X का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस अपकमिंग डिवाइस को कंपनी Mate Xs के नाम से पेश कर सकती है। उम्मीद है कि Huawei अगले साल MWC 2020 के दौरान अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

MWC 2020 का आयोजन अगले साल 24 फरवरी से बार्सिलोना में शुरू होगा। इस इवेंट में सभी बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा Huawei Mate Xs को हाल ही में चाइनीज 3C रेग्युलेशन साइट से सर्टिफेकशन मिला है, जिससे फोन की कुछ डिटेल सामने आई हैं।

सर्टिफिकेशन के अनुसार इस फोल्डेबल डिवाइस में 65W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट दिया जाएगा। Huawei कंज्यूमर ग्रुप सीईओ रिचर्ड यू के अनुसार Mate Xs में पिछले डिवाइस के मुकाबले बहुत नई इंप्रूवमेंट्स के साथ आएगा।

रिचर्ड का कहना है कि Mate Xs में बेहतर फोल्डेबल स्क्रीन के अलावा नया हिंज मकैनिज्म यूजर्स को देखने को मिलेगा। वहीं, Mate Xs में हुवावे का Kirin 990 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। बता दें, पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन में भी कंपनी ने अपना प्रोसेसर दिया था।

साथ ही कंपनी अपने Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Kirin 1000 प्रोसेसर से लैस होगा। एक टिप्सटर ने अपने एक ट्विटर पोस्ट में यह दावा किया कि फोन का डिजाइन सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड से मिलता-जुलता हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here