
Nokia के हैंडसेट बनाने वाली लाइसेंसधारक फिनलैंड की कंपनी HMD Global जल्द ही एक नए स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने किसी क्लासिक फोन को लॉन्च कर फिर अपने ग्राहकों को चौंकाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नोकिया का पुराना और पॉपुलर फोन री-लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
दरअसल, HMD Global के चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने एक ट्वीट किया है। हालांकि इस ट्वीट में उन्होंने Adidas Originals के स्नीकर्स की फोटो पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मुझे ये Adidas Originals का लिमिटेड एडिशन पेयर मिला है। इसका मतलब यही है कि हमें नया नोकिया ऑरिजनल फोन लॉन्च करना चाहिए।
This is the 4th year I buy new shoes in anticipation of #CES and #MWC and it looks like this will be the best year yet! Found this stunning pair of limited edition #adidas #originals. This can only mean that we should launch a new #nokia #original @nokiamobile ? #ChineseNewYear pic.twitter.com/JJmizUg3ke
— Juho Sarvikas (@sarvikas) January 4, 2020
Juho Sarvikas के इस ट्वीट के बाद से उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने किसी पुराने फोन को एक बार फिर पेश कर सकती है। इससे पहले भी कंपनी ऐसा कर चुकी है। हालांकि, एक समय था जब नोकिया के मोबाइल फोन का दुनिया भर में जलवा था। हालांकि, काफी समय से कंपनी अपने इस कुर्सी को पाने की कोशिश में लगी हुई है।
बता दें कि इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC2020 की शुरुआत 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। अब तक कंपनी ने Nokia 3310, Nokia 8110 4G और Nokia 2720 4G को री लॉन्च कर चुकी है।
बता दें कि कुछ समय पहले Nokia 1.3 को ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर देखा गया था। फोन की लिस्टिंट डेट वेबसाइट पर 20 दिसंबर 2020 की अंकित थी। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस आगामी नोकिया फोन को Nokia TA-1213 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जिसे ब्रांड का आगामी डिवाईस Nokia 1.3 बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 1.3 कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन Nokia 1 Plus का अपग्रेेडेड मॉडल होगा।


















