
मोबाइल मार्केट डाटा और एनालिटिक्स फर्म ऐप एनी ने कुछ समय पहले (2010 to 2019) दशक में शासन करने वाले ऐप्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें वीडियो मेकिंग ऐप टीकटॉक सातवें नंबर पर रही थी। वहीं, अब इसके यूजर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल, Tiktok को लेकर खबर सामने आई है, जिसके अनुसार साल 2019 में यह ऐप दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया मोबाइल ऐप्लिकेशन बन गया है।
Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल Whatsapp के बाद दुनियाभर में सबसे ज्यादा टिक-टॉक को डाउनलोड किया गया है। टिक-टॉक ऐप ने फेसबुक जैसे ऐप को पछाड़ते हुए दूसरा नंबर हासिल किया है। इसके अलावा फेसबुक और मेसेंजर ऐप को क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर रहे हैं।
रिपोर्ट की माने तो साल 2019 की चौथी तिमाही में इस ऐप को 220 मिलियन डाउनलोड्स मिले हैं, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टिक-टॉक की कमाई में 540 फीसदी की भारी तेजी आई है।

बता दें कि साल 2019 में इस ऐप पर बैन भी लगा था। लेकिन, कुछ समय बाद इसे फिर प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। ByteDance की मालिकाना हक वाली TikTok को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। वहीं, कम समय में दूसरे स्थान पर आना अपने आप में काफी बड़ी बात है।
TikTok का यूज़ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंडिया में किया जाता है। भारतीयों को TikTok इतनी पसंद आई है कि उन्होंने TikTok की होम मार्केट यानि चीन में मौजूद यूजर्स डिमांड को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि पिछले साल TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने अपना खुद का स्मार्टफोन बाजार में पेश किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Jianguo Pro 3 नाम के साथ ऑफिशियल तौर पर पेश किया था। सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Nut Pro 3 नाम के साथ भी प्रेजेंट किया गया था।
सीधे फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर चलें तो Jianguo Pro 3 यानि Nut Pro 3 को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो बेजल लेस डिसप्ले के साथ ‘यू’ शेप वाली नॉच सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.39 इंच वाली फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन सिक्योरिटी व अनलॉकिंग के लिए Jianguo Pro 3 को इन-डिसप्ले तकनीक से लैस है।


















