8 जीबी रैम, 4200एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ 14 फरवरी को लॉन्च होगा Huawei Nova 7i

Join Us icon

Huawei ने हाल ही में ग्लोबल मंच पर अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Huawei Y6s पेश किया था। यह स्मार्टफोन अभी इंडियन मार्केट में नहीं आया है लेकिन वाई6एस सिंगल रियर कैमरे के साथ आने वाले दिनों में लो बजट में ही लॉन्च होगा। Huawei Y6s के लॉन्च से पहले आज कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन Huawei Nova 7i की जानकारी भी सामने आई है। खबर है कि हुआवई आने वाली 14 फरवरी को अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 7i मलेशिया में लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही 4,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा।

Huawei Nova 7i की जानकारी विदेशी मीडिया के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वेलेंटाईन डे वाले दिन यानि 14 फरवरी को हुआवई मलेशियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन उतारने वाली है और यह डिवाईस Huawei Nova 7i नाम के साथ बाजार में एंट्री लेगा। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Huawei nova 6 SE का ग्लोबल वर्ज़न होगा। उम्मीद की जा सकती है कि मलेशिया में लॉन्च होने के बाद हुआवई नोवा 7आई जल्द ही इंडियन मार्केट में भी दस्तक दे सकता है।

Huawei Nova 7i to launch on 14 february with 8gb ram 48mp quad rear camera 40w 4200mah battery specs

क्वॉड कैमरा

Huawei Nova 7i क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार में दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Huawei Nova 7i में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Huawei Nova 7i

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Huawei Nova 7i में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश होगा और हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी52 एमपी6 जीपीयू देखने को मिलेगा।

Huawei Nova 7i to launch on 14 february with 8gb ram 48mp quad rear camera 40w 4200mah battery specs

Huawei Nova 7i को मलेशिया में 8 जीबी की रैम मैमोरी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। हुआवई नोवा 7आई एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4200एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। मलेशिया में यह फोन ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर में लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है। उम्मीद है कि इंडियन मार्केट में भी Huawei का यह नया फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द ही आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here