
Realme घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इस साल मोबाइल का महाकुंभ कहे जाने वाले टेक ईवेंट मोबाइल वर्ल्ड में हिस्सा लेगी। यह पहली बार है जब रियलमी इस विश्वस्तरीय आयोजन में भाग ले रही है। MWC 2020 में 24 फरवरी को Realme का ईवेंट होगा जिसमें कंपनी अपनी नई तकनीक के साथ ही नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि इस ईवेंट में Realme अपना 5जी फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं आज रियलमी ने इस बात को पुख्ता करते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी है कि एमडब्लूसी में Realme अपना 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।
Realme ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस लॉन्च की जानकारी दी है। रियलमी अपने यूरोपियन अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी इस बार मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2020 में हिस्सा लेते हुए अपना नया 5G फोन लॉन्च करेगी। इस ट्वीट में कंपनी ने #realme5G का यूज़ किया है। Realme ने हालांकि अपने इस आगामी स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि यह स्मार्टफोन Realme X50 Pro नाम के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। Realme X50 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले से लैस हो सकता है और इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।
Hey MWC, it's realme! We are ready to be the 5G Populariser.
Are you ready to leap into the 5G era with us? #realme5G. pic.twitter.com/tTORB8CYpq
— realme Europe (@realmeeurope) February 6, 2020
Realme X50 5G
रियलमी एक्स50 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह डिसप्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट पर विजुअल प्रदान करेगी। Realme X50 को कंपनी की ओर से रियलमी यूआई आधारित एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के Snapdragon 765G चिपसेट पर रन करता है। बता दें कि क्वॉलकॉम का यह चिपसेट डुअल मोड 5जी (SA/NSA) सपोर्ट करता है। इस चिपसेट की बदौलत 5G कनेक्टिविटी से लैस स्मार्टफोन को मीड रेंज में उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें : 22 फरवरी को लॉन्च होगा सबसे अनूठे डिजाईन वाला पावरफुल 5G स्मार्टफोन Oppo Find X2
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme X50 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.5 अपर्चर वाला 2x ज़ूम का 12 मेगापिक्सल सेंसर तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का चौथ लेंस मौजूद है। Realme X50 ब्रांड का पहला ऐसा फोन है जो डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच होल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

Realme X50 को कंपनी ने कूलिंग सिस्टम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह कूलिंग सिस्टम खास तौर पर गेमिंग के दीवाने युवाओं के लिए लाया गया है, जो मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ, फास्ट और लैग फ्री बनाएगी। Realme X50 को चीन में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी और सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Realme X50 में पावर बैकअप के लिए 30W VOOC 4.0 चार्जिंग तकनीक वाली 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।


















