
Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने पिछले साल के अंत में भारतीय बाजर में अपना लो बजट स्मार्टफोन Nokia 2.3 लॉन्च किया था। बड़ी बैटरी और शानदार लुक से लैस यह स्मार्टफोन 8,199 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था जो इंडियन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। अपने फैन्स को तोहफा देते हुए नोकिया ने अपने इस सस्ते स्मार्टफोन के दाम में बड़ी कटौती कर दी है और यह डिवाईस ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर नई कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि Nokia 2.3 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिसमें 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह डिवाईस को कंपनी की ओर से 8,199 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। वहीं अब नोकिया की ओर से Nokia 2.3 पर प्राइस कट की घोषणा कर दी गई है। कंपनी ने फोन के दाम में सीधे 1,000 रुपये की कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद नोकिया 2.3 स्मार्टफोन 7,199 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
Nokia 2.3
नोकिया 2.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर सपोर्ट करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung का सस्ता स्मार्टफोन Galaxy A20s हुआ और भी सस्ता
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 2.3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

भारतीय बाजार में यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia 2.3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए Nokia 2.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 4230एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ ट्रिपल रियर कैमरे वाला OPPO A31
Nokia 2.3 को नई कीमत यानि 7,199 रुपये की कीमत पर कपंनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। यह फोन Cyan Green, Sand और Charcoal कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध है।





















