
Nokia ने पिछले साल भारत में 5 रियर कैमरे वाले Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को पेश किया गया था, जिसकी कीमत 49,999 रुपए थी। वहीं, अब इस फोन की कीमत में 15,000 रुपए की कटौती की गई है। इस डिवाइस को ऑफिशियल साइट पर 34,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल घोषणा कर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस फोन की कीमत हमेशा के लिए कम की गई है या कुछ समय के लिए की गई है।
34,999 रुपए की कीमत वाले नोकिया 9 प्योरव्यू को ऑनलाइन स्टोर के अलावा नजदीकी रिटेल स्टोर व मोबाइल शॉप से खरीदा जा सकता है। लेकिन, ऑफलाइन स्टोर पर इसकी कीमत में कटौती की गई है या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दमदार कैमरा
Nokia 9 PureView की सबसे बड़ी ताकत फोन का कैमरा सेटअप ही है जो इसे अन्यों से अलग बनाता है। फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है तथा बेहतर फोटोग्राफ के लिए इसमें शानदार ब्यूटी मोड तथा फिल्टर्स दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 5 कैमरा सेंसर मौजूद है। Nokia 9 PureView के ये पांचों कैमरे कार्ल जेसिस के हैं जो फोटोग्राफ्स के बेहद शानदार बनाते हैं। इस फोन की खास बात यह है कि ये पांचों कैमरा सेंसर किसी भी फोटो को क्लिक करने के लिए एक साथ काम करते हैं तथा हर एक फोटो एचडीआर मोड पर कैप्चर होती है।
Nokia 9 PureView के कैमरे का काम करने का तरीका भी अपने आप में अनूठा है। फोन में मौजूद पांचों रियर कैमरे 12-मेगापिक्सल के हैं। इनमें दो कैमरा सेंसर आरजीबी है तथा अन्य तीन मोनोक्रोम सेंसर है। इन पांचों कैमरा सेंसर्स क अपर्चर एफ/1.8 है। कोई भी फोटो खींचने के दौरान ये पांचों कैमरे एक साथ काम करेंगे। पांचों सेंसर 5 अलग-अलग फोटो कैप्चर करेंगे और प्रोसेसिंग करके उसी वक्त 5 फोटो को मिलाकर एक फोटो का आउटपुट देंगे। यह फोटो हाईरेज्ल्यूशन वाली होगी, जिसे फोन में ही एडिट भी किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 9 PureView को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया था। यह फोन 5.99-इंच की क्यूएचडी+ 2के पीओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने Nokia ने इस फोन की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जो फोन अनलॉकिंग के काम आता है। कंपनी ने इसे आईपी67 रेटिड बनाया है जो इसे पानी व धूल से बचाता है।
Nokia 9 PureView को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो क्वालकॉम के फास्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है। Nokia के इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,320एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलेस चार्जिंग के साथ भी काम करता है।


















