Nokia 5.2 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, एंडरॉयड 10 के साथ होगी 3 जीबी रैम, 19 मार्च को होगा लॉन्च

Join Us icon

Nokia बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को लंदन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड के नए स्मार्टफोन टेक मंच पर कदम रखेंगे। HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जुहो सरविकास ने अपने ट्वीट हैंडल के जरिये यह घोषणा की थी। कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं बताया है कि 19 मार्च को ब्रांड के कौन-कौन से फोन लॉन्च किए जाएंगे लेकिन चर्चा है कि इस दिन Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2, Nokia 1.3 और Nokia C2 बाजार में उतारे जा सकते हैं। वहीं लॉन्च से पहले इनमे से एक नोकिया 5.2 स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर भी सामने आ गया है।

Nokia 5.2 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 4 मार्च की ही है और हैरानी वाली बात यह है कि गीकबेंच पर नोकिया 5.2 को Captain America कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कोडनेम का मकसद फोन के बैक पैनल पर लगा रियर कैमरा सेटअप है जो एक शिल्ड की शेप में बना है। बहरहाल गीकबेंच लिस्टिंग में फोन से जुड़ी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Nokia 5.2 listed on geekbench android 10 3gb ram codename captain america

Nokia 5.2

सबसे पहले लिस्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर आधारित होगा जो 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। गीकबेंच पर इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो गीकबेंच पर नोकिया 5.2 को सिंगल-कोर में जहां 313 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1419 स्कोर मिला है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का धमाका, इंडिया में जल्द लॉन्च होगा 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10

नोकिया 5.2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के एक वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो नोकिया 5.2 को 6.2 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 5.2 listed on geekbench android 10 3gb ram codename captain america

Nokia 5.2 को डुअल रियर कैमरे से लैस बताया जा रहा है। लीक्स के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Nokia 5.2 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट से लैस बताया जा रहा है। तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 4000एमएएच बैटरी और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Huawei P40 Lite E

बहरहाल नोकिया 5.2 के लिए अभी 19 मार्च का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस दिन चार नोकिया फोन लॉन्च किए जाएंगे। बता दें कि पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Nokia के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 स्मार्टफोन को सिर्फ 5G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च करेगी तथा Nokia 8.2 में 4G सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। नोकिया 8.2 के अलावा 19 मार्च को लो बजट डिवाईस Nokia 1.3 और Nokia C2 भी टेक मार्केट में दस्तक दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here