
पिछले दिनों सामने आई लीक्स के नोकिया 19 मार्च को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में Nokia 8.2 5G, Nokia 1.3 और Nokia C2 को लॉन्च कर सकती है। वहीं, कुछ दिन पहले नोकिया के अपकमिंग फीचर फोन को मॉडल नंबर TA-1212 के साथ चाइनीज साइट टेना रेगुलेटरी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को Nokia Xpress Music मोबाइल हो सकता है। वहीं, अब इस डिवाइस को मॉडल नंबर TA-1212 के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
सर्टिफिकेशन साइट पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। आइए आगे देखते हैं कि 3C सर्टिफिकेशन पर Nokia TA-1212 (Nokia Xpress Music) को बारे में क्या जानकारी सामने आई है।
3C सर्टिफिकेशन पर सामने आई जानकारी के अनुसार नोकिया एक्सप्रेस म्यूजिक (TA-1212) में स्टैंडर्ड चर्जिंग (5VDC, 550एमएएच) की बैटरी होगी। इसके अलावा 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार नोकिया एक्सप्रेस म्यूजिक एक GSM मोबाइल फोन होगा, जिसमें 4जी सपोर्ट नहीं होगा।
Nokia Xpress Music की स्पेसिफिकेशन्स
टेना लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का साइज 123.8×52.4×13.1 और वजन 88 ग्राम होगा। इसके साथ ही फोन में 2.4-इंच डिसप्ले होगा, जिसमें 240 x 320 पिक्सल रिजोल्यूशन दिया जाएगा। साथ ही Nokia Xpress Music में पावर बैकअप के लिए 1,200mAh की बैटरी होगी जो कि स्टैंडर्ड चर्जिंग सपोर्ट होगा। साथ ही डिवाइस में 8GB की रैम और कैमरा की बात करें तो फोन में 0.3MP का कैमरा होगा। हालांकि, फिलहाल फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है, जिसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
बता दें कि हाल ही में Nokia 5.3 की लाइव तस्वीर ट्विटर पर साझा की गई थी। Nokia 5.3 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में चार लेंस रिंग-लाइक अरेंजमेंट होगा। वहीं एलईडी फ्लैश उनके बीच में स्थित होगी। इस डिवाइस को 19 मार्च को होने वाले इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है।


















