16GB रैम, 144Hz डिसप्ले और 4,500 mAh बैटरी के साथ धूम मचाने आया Nubia Red Magic 5G

Join Us icon

Nubia Red Magic 5G गेमिंग स्मार्टफोन को आखिरकार कंपनी ने अपनी घरेलूम मार्केट चीन में पेश कर दिया है। यह डिवाइस दुनिया का पहले स्मार्टफोन है जो कि 144Hz
रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आता है। इसके अलावा फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है।

कीमत

Nubia Red Magic 5G को कंपनी ने तीन रैम व चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। डिवाइस के बेस वेरिएंट को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ CNY 3,799 (लगभग 40,300 रुपए), 12GB + 128GB वेरिएंट को 12GB + 256GB CNY 4,099 (लगभग 43,500 रुपए), 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,399 (लगभग 46,700 रुपए) और 16GB + 256GB मॉडल को CNY 4,999 (लगभग 53,000 रुपए) है।

Red Magic 5G को चाइनीज मार्केट में Jingdong Mall वेबसाइट पर प्री-सेल के लिए पेश करा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के ग्लोबल लॉन्च और इंडिया
लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.65 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है, जो 144 हर्ट्ज के अल्ट्रा हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज के स्क्रीन टच रिपोर्टिंग रेट के साथ आती है। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो अभी के समय का लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सोनी IMX686 के सेंसर वाला है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंडल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का लेंस है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 5 जी कनेक्टिविटी, वाईफाई 6, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का जैक दिया गया है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 4500 एमएएच की बैटरी है जो 55 वॉट की एयर कूल्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। साथ ही फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here